Exit Poll 2024: झारखंड की राजनीति गर्म, CM चंपाई सोरेन से बोले बाबूलाल मरांडी- मिठाई बांट लें

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि एग्जिट पोल तो एग्जिट पोल होता है. एग्जिट पोल बताने वाली एजेंसी भी कहती है कि यह पूरी तरह से एग्जैक्ट नहीं है. इसमें थोड़ा अंतर हो सकता है.

रांची : टीवी चैनलों पर एग्जिट पोल जारी होने के बाद से ही झारखंड की राजनीति गर्म हो गयी है. कोई इस एग्जिट पोल को सिरे से नकार रहा है तो कोई इसे सही मानकर जीत का जश्न मना रहा है. सभी के अपने अलग अलग दावे हैं. सीएम चंपाई सोरेन ने भी कल दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत करते हुए 295 से अधिक सीट जीतने का दावा कर दिया. अब उनके इस जवाब का बाबूलाल मरांडी ने दावा किया है. उन्होंने कहा कि अगर वे अपनी जीत को लेकर इतने आश्वस्त हैं कि तो कल ही मिठाई बांट लें.

क्या बोले बाबूलाल मरांडी

झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि एग्जिट पोल तो एग्जिट पोल होता है. एग्जिट पोल बताने वाली एजेंसी भी कहती है कि यह पूरी तरह से एग्जैक्ट नहीं है. इसमें थोड़ा अंतर हो सकता है. अब रही बात मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की जीत के दावे की, तो हम कहेंगे कि वह कल जीत की मिठाई भी बांट लें.

उन्होंने आगे कहा कि देश की जनता चुनाव परिणाम को लेकर वाकिफ है. वह जान रही है कि किसकी सरकार बन रही है. जहां तक झारखंड का सवाल है, तो यहां पर हम पहले भी 12 सीट जीत चुके हैं. इस बार हम लोग सभी 14 सीटें जीतेंगे. साथ ही गांडेय विधानसभा उप चुनाव में पार्टी जीत का परचम लहरायेगी.

क्या कहा झारखंड के सीएम चंपाई सोरेन ने

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने शनिवार को दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा था कि इंडिया गठबंधन 295 से अधिक सीट जीत रही है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि राज्य में गठबंधन 10 से अधिक सीट जीत रही है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतगणना के दौरान सजग रहने को कहा था.

Also Read: संताल में इन नेताओं की फंसी साख, कल्पना सोरेन व बाबूलाल मरांडी ने संभाला मोर्चा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >