Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने महाराष्ट्र की दो सीटों पर उम्मीदवार के नाम की घोषणा की, जालना से काले को टिकट

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस पार्टी ने महाराष्ट्र की दो सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है. कांग्रेस ने जिन दो लोकसभा सीट पर उम्मीदवार उतारे हैं, उसमें जालना और धुले शामिल हैं.

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने जालना से डॉ कल्याण काले और धुले से डॉ शोभा दिनेश बच्चव को लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवार घोषित किया है.

महाराष्ट्र में 17 सीटों पर चुनाव लड़ रही कांग्रेस

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाडी के चुनावी समझौते के तहत महाराष्ट्र में शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा (एसपी) को 10 लोकसभा सीटें, कांग्रेस को 17 और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) को 21 सीटें मिली हैं.

शरद पवार गुट ने 10 में से नौ सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) ने बुधवार को महाराष्ट्र में सतारा लोकसभा सीट के लिए विधान परिषद सदस्य शशिकांत शिंदे और रावेर संसदीय क्षेत्र के लिए श्रीराम पाटिल को अपना उम्मीदवार घोषित किया है. एनसीपी (एसपी) ने श्रीराम पाटिल को रावेर से अपना उम्मीदवार घोषित किया जहां उनका मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार रक्षा खडसे से है जो तीसरी बार चुनाव लड़ रही हैं. महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन ने अभी तक सतारा से अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है. इस गठबंधन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, भाजपा और अजीत पवार के नेतृत्व वाली राकांपा शामिल है. एनसीपी (एसपी) ने 10 में से नौ सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं, जिन पर वह आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेगी. अभी माढा लोकसभा सीट से प्रत्याशी की घोषणा होना बाकी है.

सुप्रिया सुले बारामती से लड़ेंगी चुनाव

एनसीप (एसपी) पहले ही बारामती निर्वाचन क्षेत्र से सुप्रिया सुले, शिरूर से अमोल कोल्हे, वर्धा से अमर काले, डिंढोरी से भास्कर भागरे, अहमदनगर से निलेश लंके, बीड से बजरंग सोनावणे और भिवंडी से सुरेश म्हात्रे के नामों की घोषणा कर चुकी है. राज्य की 48 लोकसभा सीटों के लिए 19 अप्रैल से 20 मई तक पांच चरणों में मतदान होगा.

Also Read: JMM ने राजमहल से विजय हांसदा व सिंहभूम से जोबा मांझी को दिया टिकट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >