BJP Candidate First List: विदिशा से शिवराज और ज्योतिरादित्य गुना से लड़ेंगे चुनाव, MP की 24 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान

BJP Candidate First List: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर शनिवार को 16 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के लिए कुल 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी. जिसमें मध्य प्रदेश की 24 सीटों पर कैंडिडेट्स के नामों की घोषणा पार्टी की ओर से की गई. आइये पूरी सूची देखें.

BJP Candidate First List: विदिशा से शिवराज और ज्योतिरादित्य गुना से लड़ेंगे चुनाव

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बीजेपी ने विदिशा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ाने का फैसला किया है. वहीं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को गुना सीट से पार्टी ने टिकट दिया है. विधानसभा चुनाव में बीजेपी की धमाकेदार जीत के बाद शिवराज सिंह को मुख्यमंत्री उम्मीदवार नहीं बनाकर पार्टी ने पहले ही तय कर दिया था कि उन्हें केंद्र में लाया जाएगा.

टिकट दिये जाने पर क्या बोले शिवराज

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए विदिशा से भाजपा के उम्मीदवार शिवराज सिंह चौहान ने कहा, हम सभी राष्ट्रीय पुनर्निमाण मिशन के कार्यकर्ता हैं. पार्टी ने हम जैसे कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़ाने का निर्णय लिया है. मैं केंद्रीय नेतृत्व का आभारी हूं. फिर एक बार सेवा का सौभाग्य मिला है. वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, घोषणा के साथ ही पूरे प्रदेश में एक नए उत्साह और उमंग की लहर है. जब भी उन्हें (शिवराज सिंह चौहान) मौका मिलता है तो वे पिछली बार से भी ज्यादा दमदार तरीके से चुनाव जीतते हैं.

मध्य प्रदेश Madhya Pradesh

  1. मुरैना – शिवमंगल सिंह तोमर
  2. भिंड (अजा)- श्रीमती संध्या राय
  3. ग्वालियर – भारत सिंह कुशवाह
  4. गुना- ज्योतिरादित्य सिन्धिया
  5. सागर- लता वानखेड़े
  6. टीकमगढ़- वीरेन्द्र खटीक
  7. दमोह- राहुल लोधी
  8. खजुराहो- वीडी शर्मा
  9. सतना- गणेश सिंह
  10. रीवा- जनार्दन मिश्र
  11. सीधी – राजेश मिश्रा
  12. शहडोल (अजजा) – हिमाद्री सिंह
  13. जबलपुर- आशीष दुबे
  14. मंडला (अजजा)- फग्ग्गन सिंह कुलस्ते
  15. होशंगाबाद- दर्शन सिंह चौधरी
  16. विदिशा- शिवराज सिंह चौहान
  17. भोपाल – आलोक शर्मा
  18. राजगढ़ – रोडमल नागर
  19. देवास (अजा) – महेंद्र सिंह सोलंकी
  20. मंदसौर – सुधीर गुप्ता
  21. रतलाम (अजजा) – अनिता नागर सिंह चौहान
  22. खरगोन (अजजा)- गजेन्द्र पटेल
  23. खंडवा- ज्ञानेश्वर पाटिल
  24. बैतूल (अजजा)- दुर्गा दास उइके

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >