Arvind Kejriwal: केजरीवाल ने पंजाब के लोगों से मांगा AAP के लिए सभी 13 सीटें, केंद्र सरकार पर बोला हमला

Arvind Kejriwal: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब के लुधियाना में एक मीटिंग को संबोधित किया.

Arvind Kejriwal: आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लुधियाना में एक टाउन हॉल मीटिंग को संबोधित करते हुए कहा, आज मैं आपसे वोट मांगने आया हूं. ये केंद्र के लिए चुनाव हैं, हम केंद्र में कमजोर हैं. अगर केंद्र में हमारी सत्ता होगी , हमारे हाथ मजबूत होंगे. केजरीवाल ने पंजाब के लोगों से कहा, सभी 13 की 13 सीटें आम आदमी पार्टी को दीजिए, ताकि हम केंद्र से आपका हक ले सकें.

केंद्र सरकार को अरविंद केजरीवाल ने तानाशाह बताया

अरविंद केजरीवाल ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा, देश में तानाशाही चल रही है. दो दिन पहले गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे थे लुधियाना. उन्होंने धमकी दी थी कि 4 जून के बाद पंजाब सरकार खत्म कर दी जाएगी और भगवंत मान को मुख्यमंत्री पद से हटा दिया जाएगा. केजरीवाल ने पूछा, कैसे करेंगे? 117 में से 92 सीटें आम आदमी पार्टी के पास हैं. कैसे करेंगे. उन्होंने शाह पर हमला करते हुए कहा, आजादी के बाद पहली बार हुआ है कि जब कोई गृह मंत्री इस तरह चुनी हुई सरकार को गिराने की धमकी दे रहा हो. केजरीवाल ने शाह पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, आप पंजाब के लोगों को खरीदेंगे. तोड़ेंगे. ईडी भजेंगे, सीबीआई भेजेंगे. कैसे तोड़ेंगे. उनकी हिम्मत बढ़ती जा रही है. उन्हें इस बात की परेशानी है कि ये कुछ नहीं कर पा रहे हैं और मैं यहां सब फ्री कर दे रहा हूं. मैंने पंजाब और दिल्ली में बिजली फ्री कर दी. उन्होंने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, वे मुफ्त बिजली बंद करना चाहते हैं. इसलिए एक भी वोट बीजेपी के पक्ष में न हो, सभी वोट करें आप के पक्ष में मतदान करें. केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर पंजाब के पैसे रोकने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, पंजाब के अधिकारों के 9,000 करोड़ रुपये केंद्र सरकार ने रोक रखे हैं.

अमित शाह ने क्या दिया था बयान

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को लुधियाना में एक चुनावी रैली में लोगों से लोकसभा चुनाव में पंजाब में भाजपा उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने की अपील की और कहा कि भाजपा की जीत के बाद भगवंत मान सरकार लंबे समय तक नहीं टिकेगी.

केजरीवाल ने पंजाब को ‘भ्रष्टाचार का एटीएम’ बना दिया: शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 26 मई को आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने पंजाब को भ्रष्टाचार का एटीएम बना दिया है और वह अपने अदालती मामलों की पैरवी के वास्ते वकीलों की फीस चुकाने के लिए इस पर निर्भर हैं. शाह ने कहा, मैं आप और कांग्रेस से पूछना चाहता हूं कि दिल्ली, हरियाणा और गुजरात में आपका गठबंधन है, फिर आप यहां ‘नूरा कुश्ती’ क्यों खेल रहे हैं? आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा था, केजरीवाल को अपना मुकदमा लड़ना है और उन्हें (वकीलों की) फीस का भुगतान करना है. उन्हें यह ‘पंजाब एटीएम’ से मिलता है. केजरीवाल ने पंजाब को भ्रष्टाचार का एटीएम बना दिया है. उन्होंने आरोप लगाया, उन्हें चुनाव लड़ना है, वह ‘मान क्रेडिट कार्ड’ एटीएम में डालते हैं और पैसे दिल्ली ले जाते हैं.

Also Read: अरविंद केजरीवाल की जमानत अवधि बढ़ाने की याचिका पर तुरंत सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >