Lok Sabha Election 2024: अरविंद केजरीवाल की 10 गारंटी – मुफ्त बिजली, किसानों को MSP, जानें और क्या

Lok Sabha Election 2024: तिहाड़ जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लोकसभा चुनाव 2024 में पूरी तरह से उतर चुके हैं. बीजेपी और पीएम मोदी पर लगातार हमला कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव को लेकर 10 गारंटी का ऐलान किया.

Lok Sabha Election 2024: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, आज हम लोकसभा चुनाव 2024 के लिए ‘केजरीवाल की 10 गारंटी’ का ऐलान करने जा रहे हैं. मेरी गिरफ्तारी के कारण इसमें देरी हुई लेकिन अभी भी चुनाव के कई चरण बाकी हैं. मैंने अभी INDIA गठबंधन के दूसरे साथियों के साथ इस पर चर्चा नहीं की है. मैं यह गारंटी लेता हूं कि INDIA गठबंधन के सत्ता में आने के बाद, मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि ये गारंटी लागू हो.

पहली गारंटी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, 10 गारंटी में से पहली गारंटी ये है कि हम देश में 24 घंटे बिजली का इंतजाम करेंगे. देश में 3 लाख मेगावाट बिजली पैदा करने की क्षमता है. हमारा देश मांग से अधिक बिजली का उत्पादन कर सकता है. हम सभी गरीबों को 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली देंगे. इसमें 1.25 लाख करोड़ रुपए खर्च होंगे.
दूसरी गारंटी – अरविंद केजरीवाल ने कहा, आज हमारे सरकारी स्कूलों की हालत अच्छी नहीं है. हमारी दूसरी गारंटी यह है कि हम सभी के लिए अच्छी और उत्कृष्ट निःशुल्क शिक्षा की व्यवस्था करेंगे. सरकारी स्कूल निजी स्कूलों से बेहतर शिक्षा देंगे.

Also Read: RJD को अरविंद केजरीवाल के दावे में क्यों दिख रहा दम? यूपी के सीएम बदले जाने वाले बयान पर राजद नेता बोले..

तीसरी गारंटी

केजरीवाल ने कहा, आज हमारे देश में सरकारी अस्पताल की हालत अच्छी नहीं है. हमारी तीसरी गारंटी बेहतर स्वास्थ्य सेवा है. हम सभी के लिए अच्छे इलाज की व्यवस्था करेंगे. हर गांव, हर मोहल्ले में मोहल्ला क्लीनिक खोले जाएंगे.
चौथी गारंटी – हमारी चौथी गारंटी है ‘राष्ट्र सर्वोपरि’. चीन ने हमारी जमीन पर कब्जा कर लिया है लेकिन हमारी केंद्र सरकार इससे इनकार कर रही है. हमारी सेना में बहुत ताकत है. देश की जितनी भी जमीन पर चीन ने कब्जा कर लिया है उसे मुक्त कराया जाएगा. इसके लिए जहां एक तरफ कूटनीतिक स्तर पर प्रयास किए जाएंगे वहीं सेना को इस संबंध में जो भी कदम उठाना हो उसे उठाने की पूरी आजादी दी जाएगी. अग्निवीर योजना वापस ले ली जाएगी.

Also Read: अरविंद केजरीवाल ने विधायकों के साथ की बैठक, बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कह दी ये बात

छठी गारंटी

अरविंद केजरीवाल ने कहा, हमारी छठी गारंटी किसानों के लिए है. स्वामीनाथन रिपोर्ट के आधार पर किसानों को उनकी फसल का MSP के आधार पर पूरा दाम दिलाया जाएगा.

7वीं गारंटी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, हमारी 7वीं गारंटी है कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया जाएगा जो कई दशकों से दिल्ली के लोगों का हक है.

8वीं गारंटी

सीएम केजरीवाल ने कहा, हमारी 8वीं गारंटी है बेरोजगारी.

9वीं गारंटी

हमारी 9वीं गारंटी है भ्रष्टाचार खत्म करना है. भाजपा की वॉशिंग मशीन इस देश में भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा कारण है.

10वीं गारंटी

प्रेस कॉन्फ्रेंस में अरविंद केजरीवाल ने कहा, व्यापारियों के लिए हमारी 10वीं और आखिरी गारंटी. GST को PMLA से बाहर किया जाएगा, GST का सरलीकरण किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >