Amit Shah: ‘अग्निवीर पर राहुल गांधी फैला रहे भ्रम’, कांगड़ा में कांग्रेस पर बरसे अमित शाह

Amit Shah: लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें चरण के चुनाव प्रचार के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में रैली को सबोधित किया.

Amit Shah: कांगड़ा में रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा, विकास भाजपा की आदत है. कांग्रेस नेता हमें यह कहकर डराते हैं कि पीओके के बारे में बात मत करो, पाकिस्तान के पास परमाणु बम हैं. मैं आज कांगड़ा की धरती से कह रहा हूं – राहुल बाबा, हम मोदी जी के कार्यकर्ता हैं और हम परमाणु बम से नहीं डरते. पीओके भारत का है और हम इसे लेकर रहेंगे.

अग्निवीर पर राहुल गांधी फैला रहे भ्रम

अग्निवीर योजना पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, राहुल गांधी के राजनीति में आने के बाद इस देश की राजनीति बदल गई है. पहले राजनीतिक दल वास्तविक मुद्दों को लोगों के सामने रखते थे, लेकिन उन्होंने कभी ऐसा नहीं किया. राहुल गांधी ने एक नई परंपरा शुरू की है कि झूठी बात को ही मुद्दा बनाया जाना चाहिए. इसका सबसे अच्छा उदाहरण अग्निवीर योजना है. पूरे देश में यह भ्रम फैलाया जा रहा है कि 4 साल बाद 75% अग्निवीरों को भविष्यहीन कर दिया जाएगा और उनका जीवन बर्बाद हो जाएगा. योजना यह है कि यदि 100 लोग अग्निवीर बन जाते हैं, तो उनमें से 25% को सेना में स्थायी रूप से तैनात किया जाएगा. शेष 75% के लिए भाजपा शासित राज्यों की राज्य पुलिस बल में 10-20% आरक्षण दिया गया है. केंद्र सरकार के अर्धसैनिक बल में भी 10% आरक्षण दिया गया है, आरक्षण के अलावा, उन्हें चयन प्रक्रिया, जैसे आयु, परीक्षा में भी बहुत छूट मिलेगी शारीरिक परीक्षण से नहीं गुजरना पड़ेगा. इसके बाद शायद ही कोई अग्निवीर होगा जिसे नौकरी न मिले. कई सुरक्षा कंपनियों ने भी अग्निवीरों को प्राथमिकता दी है. उन्हें 4 साल तक मोटी सैलरी मिलेगी और उसके बाद उन्हें स्थायी नौकरी मिल जाएगी. राहुल गांधी अपनी पार्टी को फायदा पहुंचाने के लिए सरासर झूठ बोल रहे हैं और लोगों को गुमराह कर रहे हैं.

मोदी ने चुनाव के पहले पांच चरणों में 310 सीटें पार कर लीं

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हिमाचल प्रदेश में एक चुनावी जनसभा में कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव के पहले पांच चरणों में 310 सीटें पार कर लीं, राहुल गांधी 40 तक सीमित हैं.

राहुल बाबा और उनकी बहन छुट्टियां मनाने शिमला आए, लेकिन प्राण प्रतिष्ठा में शामिल नहीं हुए

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में कांग्रेस नेताओं के शामिल नहीं होने पर अमित शाह ने हमला करते हुए कहा, राहुल बाबा और उनकी बहन छुट्टियां मनाने शिमला आए, लेकिन प्राण प्रतिष्ठा में शामिन नहीं हुए. क्योंकि वे अपने वोट बैंक से डरते हैं.

पीएम मोदी ने 23 साल से छुट्टी नहीं ली

भाजपा उम्मीदवार अनुराग ठाकुर के समर्थन में एक रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने 23 साल से छुट्टी नहीं ली है. इस चुनाव में, एक तरफ राहुल बाबा हैं जो हर छह महीने में छुट्टियां मनाते हैं और दूसरी तरफ नरेंद्र मोदी जी हैं जो 23 साल से दिवाली के लिए भी छुट्टी नहीं लेते हुए सीमा पर सेना के जवानों के साथ मिठाई खाते हैं.

राहुल बाबा, यह कोई किराने की दुकान नहीं

हिमाचल प्रदेश के ऊना में एक चुनावी जनसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोगों से पूछा, अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो प्रधानमंत्री कौन बनेगा? उन्होंने आगे कहा, इंडिया ब्लॉक के पास पीएम पद के लिए कोई चेहरा नहीं है. एक पत्रकार ने उनसे पूछा कि आपका प्रधानमंत्री कौन बनेगा. तो उन्होंने जवाब दिया कि एक-एक व्यक्ति एक साल के लिए बारी-बारी से प्रधानमंत्री बनेगा. अमित शाह ने कहा, राहुल बाबा यह कोई किराने की दुकान नहीं है, यह 140 करोड़ लोगों का देश है.

Also Read: Giridih Lok Sabha: गर्मी बेअसर, झुमरा और ऊपरघाट में दिखा जोश, 6 किमी पैदल चलकर वोट देने आए लोग

Also Read: ‘ वोट बैंक की गुलामी..वहां जाकर मुजरा भी करना हो तो करे..’ पीएम मोदी पटना में विपक्ष पर जमकर बरसे..

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >