Lok Sabha Election 2024: ‘जेल का जवाब वोट से’, लोकसभा चुनाव को लेकर AAP का अनोखा अभियान

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले आम आदमी पार्टी ने तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पार्टी के लिए जनता से समर्थन मांगने के लिए सोमवार को ‘जेल का जवाब वोट से’ अभियान शुरू की.

Lok Sabha Election 2024: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा, अरविदं केजरीवाल को एक बड़ी साजिश के तहत गिरफ्तार किया गया. यह पहली बार है कि किसी मौजूदा मुख्यमंत्री को लोकसभा चुनाव के दौरान गिरफ्तार किया गया है. हम ‘जेल का जवाब वोट से’ अभियान शुरू कर रहे हैं और हम चाहते हैं कि आप (लोग) केजरीवाल को सशक्त बनाएं.

आप नेता लोकसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे

पाठक ने कहा कि अभियान के तहत ‘आप’ नेता और कार्यकर्ता उन चार लोकसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे जहां पार्टी ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं. दिल्ली में ‘आप’ कांग्रेस के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ रही है. ‘आप’ ने नयी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, दक्षिण दिल्ली और पश्चिम दिल्ली में उम्मीदवार उतारे हैं. वहीं, कांग्रेस के हिस्से में उत्तर पूर्वी दिल्ली, चांदनी चौक और उत्तर पश्चिमी दिल्ली सीट आई हैं.

गोपाल राय ने लोगों से ‘तानाशाही’ का जवाब अपने वोट से देने का आग्रह किया

‘आप’ की दिल्ली ईकाई के संयोजक गोपाल राय ने लोगों से ‘तानाशाही’ का जवाब अपने वोट से देने का आग्रह किया. उन्होंने आगे कहा, अरविंद केजरीवाल को दिल्ली के लोगों ने चुना था. उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी के लोगों के लिए काम किया. दिल्ली की जनता उन्हें वोट के जरिए जवाब देगी. हम इस अभियान को घर-घर तक ले जाएंगे और इस चुनाव को एक आंदोलन में बदल देंगे.

‘जेल का जवाब वोट से’ अभियान को घर-घर तक पहुंचाएंगे : संजय सिंह

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP के अभियान पर AAP नेता संजय सिंह ने कहा, पार्टी के कार्यकर्ता इस अभियान को आगे बढ़ाएंगे. अरविंद केजरीवाल को तानाशाही के कारण झूठे मुकदमें लगाकर जेल में रखा गया है. इसे याद करेंगे और ‘जेल का जवाब वोट से’ अभियान को घर-घर तक पहुंचाएंगे. उन्होंने लोगों से कहा कि जब वह वोट देने जाएं तो केजरीवाल का चेहरा याद करें. संजय सिंह आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में इसी हफ्ते जमानत पर जेल से रिहा हुए हैं.

ईडी ने 21 मार्च को अरविंद केजरीवाल को किया था गिरफ्तार

गौरतलब है कि ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया था. केजरीवाल फिलहाल 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में बंद हैं.

Also Read: ‘भारी जुर्माना लगाना चाहिए’, अरविंद केजरीवाल को सीएम पद से हटाने की मांग पर हाई कोर्ट ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >