Lok Sabha Election 2024: AAP ने चुनाव प्रचार के लिए लॉन्च की वेबसाइट, बताया रामराज्य से प्रेरित

lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर आम आदमी पार्टी ने एक वेबसाइट लॉन्च किया है. वेबसाइट राम राज्य की थिम पर तैयार किया गया है.

Lok Sabha Election 2024: आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह आतिशी, सौरभ भारद्वाज और जैस्मिन शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया और वेबसाइट लॉन्च किया. इस कार्यक्रम में मौजूद आप नेता और दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा, आम आदमी पार्टी (आप) ने केजरीवाल सरकार के कामकाज के बारे में जानकारी देने के लिए ‘आप का राम राज्य’ वेबसाइट शुरू की.

पंजाब और दिल्ली में आप ने राम राज्य का सपना साकार किया

संजय सिंह ने कहा, दिल्ली में राम राज्य के सपने को आम आदमी पार्टी ने साकार किया. यह पहली राम नवमी है, जब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हमारे साथ नहीं हैं. आप सांसद संजय सिंह ने कहा, दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी ने ऐसा काम करके दिखाया, जिसकी तारीफ दुनियाभर के देश कर रहे हैं.

दिल्ली में राम राज्य की स्थापना के लिए अरविंद केजरीवाल को करना पड़ रहा संघर्ष

दिल्ली की मंत्री आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, राम जी को भी राम राज्य स्थापित करने के लिए संघर्ष करना पड़ा था, उसी तरह अरविंद केजरीवाल को भी संघर्ष करना पड़ रहा है. दिल्ली की चुनी हुई सरकार को भी परेशान किया जा रहा है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को झूठे मुकदमे में फंसाया जा रहा है.

राम राज्य के अपने सपने को जमीन पर साकार करने के लिए प्रतिबद्ध

आप सांसद संजय सिंह ने कहा, किसी ने कल्पना भी नहीं की थी कि बिजली मुफ्त दी जा सकती है. आजादी के बाद मुफ्त बिजली योजना, मुफ्त पानी योजना और मुफ्त बस यात्रा योजना लागू करने वाली यह पहली सरकार थी. दिल्ली ऐसा करने वाला एकमात्र राज्य है. उन्होंने कहा, हम राम राज्य के अपने सपने को जमीन पर साकार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >