Year Ender 2025: साल में दो बार परीक्षा से लेकर एग्जाम पैटर्न तक, देखें CBSE के 5 बड़े बदलाव

Year Ender 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) समय-समय पर शिक्षा प्रणाली (Education System) में अहम बदलाव करता रहता है. साल 2025 में भी बोर्ड ने छात्रों और स्कूलों से जुड़े कई बड़े फैसले लिए हैं. नए साल की शुरुआत से पहले यह जानना जरूरी है कि सीबीएसई ने इस बार पढ़ाई और परीक्षा से जुड़े क्या-क्या बदलाव किए हैं.

Year Ender 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) शिक्षा सिस्टम में समय-समय पर बदलाव करता रहता है. इस साल भी CBSE ने कई बदलाव किए हैं. दो बार बोर्ड परीक्षा, 75 प्रतिशत अटेंडेंस समेत कई नियम में बदलाव किए गए हैं. ऐसे में नए साल में प्रवेश करने से पहले जानते हैं कि CBSE ने इस साल क्या-क्या बदलाव किए हैं. 

साल में दो बार बोर्ड परीक्षा

सीबीएसई ने इस साल जो सबसे बड़ा बदलाव किया है, वो ये है कि साल में दो बार बोर्ड परीक्षा (CBSE Board Exam) होगी. यह सीबीएसई का एक ऐतिहासिक कदम है. बोर्ड का कहना है कि ऐसा इसलिए किया गया है कि स्टूडेंट्स पर नंबर का दबाव कम हो और सिखने पर अधिक ध्यान दें. इस नियम के तहत, CBSE कक्षा 10 के छात्र अब साल में दो बार बोर्ड परीक्षा दे सकेंगे. यह व्यवस्था एकेडमिक सेशन 2026 से लागू होगी. यह व्यवस्था एकेडमिक सेशन 2026 से लागू होगी. 

परीक्षा पैटर्न में बड़ा बदलाव

CBSE ने परीक्षा सिस्टम को और व्यावहारिक बनाते हुए कंपीटेंसी बेस्ड सवालों पर फोकस बढ़ा दिया है. अब प्रश्न ऐसे होंगे जो यह परखेंगे कि छात्र विषय को समझकर उसे वास्तविक जीवन में कैसे लागू कर सकता है. नए पैटर्न में MCQ, केस स्टडी और कंप्रीहेंशन आधारित प्रश्नों की संख्या बढ़ेगी. केवल रटने से नहीं, बल्कि सोच-समझकर जवाब देना जरूरी होगा.

75 प्रतिशत अटेंडेंस जरूरी 

वर्ष 2025 से CBSE ने बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए न्यूनतम 75 प्रतिशत अटेंडेंस को जरूरी कर दिया है. ऐसे स्टूडेंट्स जिनका पूरे सेशन में अटेंडेंस कम होगा, उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी. इसका उद्देश्य छात्रों को सालभर पढ़ाई से जोड़े रखना है.

कक्षा 11 में विषय चयन में राहत

CBSE ने कक्षा 11 के लिए विषय चयन के नियमों को आसान बनाया है. अब कक्षा 10 में बेसिक मैथ्स पढ़ने वाले छात्र भी कक्षा 11 में स्टैंडर्ड मैथ्स का विकल्प चुन सकेंगे, जिससे आगे की पढ़ाई और करियर के अवसर बढ़ेंगे.

2026 से APAAR ID होगी अनिवार्य

CBSE ने 2026 बोर्ड परीक्षा से एक नया नियम लागू करने का फैसला लिया है. इसके तहत सभी छात्रों के लिए APAAR ID अनिवार्य होगी. यह एक डिजिटल एकेडमिक आईडी होगी, जिसमें छात्र का पूरा शैक्षणिक रिकॉर्ड एक ही प्लेटफॉर्म पर सुरक्षित रहेगा.

यह भी पढ़ें- इस साल बदल गई कंपनियों की पसंद, BTech कंप्यूटर साइंस नहीं, इन ब्रांच में मिला तगड़ा प्लेसमेंट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >