CBSE Board 12th Result 2026 Out: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. करीब 18 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार अब खत्म हो चुका है. इस बार 85.20 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा पास की है. स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं.
CBSE Board Notice: जारी हुआ CBSE बोर्ड 12वीं रिजल्ट
CBSE ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. इसी के साथ एक नोटिस भी जारी की है. जारी नोटिस के अनुसार, स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट, डिजिलॉकर, UMANG ऐप पर देख सकते हैं.
कहां चेक कर सकेंगे रिजल्ट?
CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट
CBSE Results Portal
डिजिलॉकर
UMANG App
रिजल्ट चेक करने के लिए क्या चाहिए होगा?
रोल नंबर
स्कूल नंबर
एडमिट कार्ड
कैसे देखें CBSE Board 12th रिजल्ट?
- सबसे पहले CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर CBSE Class 12 Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपना रोल नंबर डालें.
- इसके बाद स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड ID भरें.
- स्क्रीन पर दिए गए सिक्योरिटी पिन/कैप्चा कोड को दर्ज करें.
- Submit बटन पर क्लिक करें.
- आपका CBSE 12वीं रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा.
- फ्यूचर के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें.
DigiLocker से ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र DigiLocker के जरिए अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे. इसके लिए उन्हें नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना पड़ेगा-
- DigiLocker ऐप या वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा
- Education सेक्शन में जाना होगा
- CBSE विकल्प चुनना होगा
- रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड ID दर्ज करनी होगी
- इसके बाद डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी
- SMS और UMANG ऐप से भी मिलेगा रिजल्ट
यह भी पढ़ें- दादा की तरह डॉक्टर बनने का सपना, 100% मार्क्स लाने वाली शांभवी कर रहीं MBBS की तैयारी
