Viral Video: बिहार के पूर्व डिप्टी CM नहीं जानते ‘INCOME’ की स्पेलिंग? ये क्या बोल गए!

Viral Video: एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव कहते हैं ‘E’ से ‘INCOME’. इस वीडियो के बाद लोग जमकर तेजस्वी को ट्रोल कर रहे हैं और उनकी कमजोर अंग्रेजी का मजाक उड़ा रहे हैं.

Viral Video of Bihar Ex-Deputy CM Tejashwi Yadav: बिहार की राजनीति से एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें राज्य के पूर्व डिप्टी CM तेजस्वी यादव एक साधारण अंग्रेजी शब्द ‘INCOME’ की स्पेलिंग नहीं बता पाते हैं. यह वीडियो जैसे ही इंटरनेट पर आया, वैसे ही देखते ही देखते वायरल हो गया और यूजर्स ने जमकर इस पर रिएक्शन देने शुरू कर दिए.

वीडियो के सोशल मीडिया पर आते ही यूजर्स ने तेजस्वी यादव को ट्रोल करना शुरू कर दिया. कई लोगों ने मजाकिया अंदाज में कहा कि “कम से कम इतनी इंग्लिश तो आनी चाहिए,” और इंस्टाग्राम, ट्विटर और यूट्यूब पर इस क्लिप के हजारों शेयर हो चुके हैं और मीम्स की भरमार लग गई है. हालांकि यह पहली बार नहीं है जब किसी नेता की सार्वजनिक मंच पर की गई गलती वायरल हुई हो, लेकिन यह वीडियो बताता है कि आज के दौर में कैमरा हर वक्त चालू है, और एक छोटी सी चूक भी सोशल मीडिया पर बड़ी बहस का रूप ले सकती है.

Also Read: Success Story: बिहार के सौरव शक्ति को अमेजन से मिला 1.2 करोड़ का पैकेज, IIT धनबाद से कर रहे हैं पढ़ाई

Also Read: Ajit Doval Salary: किस पद पर तैनात हैं 80 साल के अजीत डोभाल, सैलरी जानकर उड़ जाएंगे होश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >