विकसित भारत बिल्डाथॉन के लिए तुरंत करें अप्लाई, vbb.mic.gov.in पर भरें फॉर्म

Viksit Bharat Buildathon 2025: विकसित भारत बिल्डाथॉन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जल्द बंद होने वाली है. यह देश का सबसे बड़ा इनोवेशन मिशन है, जिसमें कक्षा 6 से 12वीं तक के छात्र भाग ले सकते हैं. इसमें 5 से 7 छात्रों की टीम बनाकर भाग ले सकते हैं. इसमें रजिस्ट्रेशन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- vbb.mic.gov.in पर जाना होगा.

Viksit Bharat Buildathon 2025: विकसित भारत बिल्डाथॉन देश का सबसे बड़ा छात्र इनोवेशन मिशन है, जिसमें भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है. अगर आप कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थी हैं, तो यह आपके लिए एक सुनहरा मौका है कुछ नया सीखने और देश के भविष्य को आकार देने में योगदान देने का.

इस मिशन का उद्देश्य विद्यार्थियों को एक ऐसा मंच देना है जहां वे टीम के रूप में काम करके वास्तविक जीवन की समस्याओं का समाधान ढूंढ सकें. यह अभियान विकसित भारत @2047 की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है. देशभर के 1 करोड़ से अधिक विद्यार्थी और 1.5 लाख से ज़्यादा स्कूल इस अभियान का हिस्सा बन रहे हैं.

शिक्षा मंत्रालय ने दी जानकारी

विकसित भारत बिल्डाथॉन में कौन ले सकता है भाग?

कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थी इसमें भाग ले सकते हैं. हर टीम में 5 से 7 छात्र होने चाहिए. एक स्कूल से एक से अधिक टीमें भाग ले सकती हैं. प्रत्येक टीम के लिए एक शिक्षक मेंटर होना अनिवार्य है.

विकसित भारत बिल्डाथॉन की थीम क्या है?

1. आत्मनिर्भर भारत- स्वदेशी तकनीकी समाधानों का विकास.
2. स्वदेशी- पारंपरिक भारतीय ज्ञान और कौशल को आधुनिक रूप देना.
3. वोकल फॉर लोकल- स्थानीय उद्योगों, उत्पादों और हस्तशिल्प को बढ़ावा देना.

Viksit Bharat Buildathon 2025 कैसे करें रजिस्ट्रेशन?

– ऑफिशियल वेबसाइट vbb.mic.gov.in पर जाएं.
– होमपेज पर “Register Now” या “Student Registration” लिंक पर क्लिक करें.
– अब अपनी टीम की जानकारी भरें – जैसे टीम का नाम, मेंबर्स के नाम, कक्षा, स्कूल का नाम और पता.
– प्रत्येक सदस्य की व्यक्तिगत जानकारी भरें – नाम, कक्षा, उम्र, संपर्क विवरण आदि.
– शिक्षक मेंटर की जानकारी दर्ज करें – नाम, विषय, संपर्क नंबर और ईमेल.
– थीम का चयन करें जिसमें आपकी टीम हिस्सा लेना चाहती है.
– सभी जानकारी भरने के बाद, सबमिट बटन पर क्लिक करें.

Viksit Bharat Buildathon 2025 छात्रों के लिए सीखने, इनोवेट करने और टीमवर्क को बढ़ावा देने का एक बेहतरीन अवसर है. इसमें भाग लेकर छात्र न केवल अपनी सोच और स्किल्स को निखार सकते हैं, बल्कि देश के विकास में भी योगदान दे सकते हैं. रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख नजदीक है, इसलिए जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन करें और अपनी क्रिएटिविटी का जलवा दिखाएं.

यह भी पढ़ें: नवोदय विद्यालय में एडमिशन के लिए तुरंत करें अप्लाई, जानें कब होगी परीक्षा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >