पिता करते हैं थैला प्रिंटिंग, बेटी बन गई अफसर, नवादा की रितिका को UPSC AIR 185

Ritika Pandey Success Story: कहते हैं सपनों की कोई कीमत नहीं होती, लेकिन उन्हें पूरा करने के लिए पसीना जरूर बहाना पड़ता है. बिहार के नवादा जिले की बेटी रितिका पाण्डेय ने यही कर दिखाया है. थैला प्रिंटिंग का काम करने वाले पिता की बेटी ने ऑनलाइन क्लास से UPSC Exam क्रैक कर लिया है.

UPSC AIR 185 Ritika Pandey Success Story: UPSC सिविल सेवा परीक्षा सिर्फ एक एग्जाम नहीं, बल्कि लाखों युवाओं का सपना होती है. हर साल लाखों उम्मीदवार इस परीक्षा में बैठते हैं, लेकिन सफलता कुछ चुनिंदा लोगों को ही मिलती है. रितिका पाण्डेय ने वह कर दिखाया है जिसे सुनकर हर मेहनतकश परिवार की आंखें चमक उठेंगी. बिना महंगी कोचिंग के उन्होंने UPSC सिविल सेवा परीक्षा में 185वीं रैंक हासिल कर इतिहास रच दिया. आइए उनकी जर्नी (Ritika Pandey Success Story) को करीब से देखते हैं.

Ritika Pandey Success Story: कौन हैं रितिका पाण्डेय?

रितिका पाण्डेय का परिवार मूल रूप से नवादा जिले के हिसुआ का रहने वाला है, लेकिन परिवार लंबे समय से रांची में एक छोटे से किराए के कमरे में रह रहा है. उनके पिता संजय पाण्डेय दुकानों के लिए थैला प्रिंटिंग और सप्लाई का काम करते हैं.

पढ़ाई में हमेशा रहीं अव्वल

रितिका शुरू से ही पढ़ाई में तेज थीं. उन्होंने रांची और दिल्ली से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की. रांची के Manan Vidya School से 12वीं में स्टेट टॉपर सूची में दूसरा स्थान हासिल किया. इसके बाद उन्होंने University of Delhi के Gargi College से फिजिक्स ऑनर्स किया और 9.7 CGPA के साथ अपने बैच में दूसरा स्थान प्राप्त किया.

रितिका के परिवार की कमाई सीमित थी, खर्चे बड़े थे, लेकिन बेटी के सपनों पर कभी ब्रेक नहीं लगाया गया. महंगी कोचिंग की फीस भरना आसान नहीं था. कई बार हालात ऐसे बने कि लगने लगा सपना दूर है, लेकिन रितिका ने ठान लिया था कि मंजिल चाहे जितनी मुश्किल हो, रुकना नहीं है.

ऑनलाइन क्लास से तैयारी

रितिका मोबाइल और लैपटॉप के सहारे ऑनलाइन तैयारी करने लगीं. उन्होंने सेल्फ स्टडी और डिजिटल क्लासेस को अपना हथियार बनाया. उनकी मेहनत रंग लाई और उन्होंने UPSC की परीक्षा रैंक 185 लाकर क्रैक कर ली.

रितिका को यूपीएससी सिविल सर्विस के तीसरे प्रयास में सफलता हासिल हुई. उन्हें कुल 985 अंक प्राप्त हुए. इसमें लिखित परीक्षा में 798 मार्क्स और इंटरव्यू में 187 अंक मिले. रैंक के अनुसार उनका सेलेक्शन IPS के लिए हो सकता है.

यह भी पढ़ें: हिंदी मीडियम से UPSC फतह, पहले प्रयास में ही अलका बनीं इनकम टैक्स ऑफिसर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >