UP Government School: उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए पढ़ाई अब उबाऊ नहीं, बल्कि बेहद इंटरेस्टिंग और आसान होने जा रही है. योगी सरकार के एजुकेशन डिपार्टमेंट ने नेशनल एडुकेशन पॉलिसी 2020 (NEP 2020) के तहत बच्चों को टेक्नोलॉजी से जोड़ने की एक बड़ी पहल शुरू की है. इस योजना के जरिए राज्य के हर बच्चे तक 'डिजिटल ज्ञान' पहुंचाने का टारगेट रखा गया है. अब बच्चे केवल किताबों तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि डिजिटल रिसोर्सेज के जरिए मॉडर्न तरीके से पढ़ाई करेंगे.
दीक्षा पोर्टल पर 16,000 से अधिक QR लिंक्ड वीडियो उपलब्ध
एजुकेशन डिपार्टमेंट ने दीक्षा (DIKSHA) प्लेटफॉर्म के जरिए पढ़ाई-लिखाई को पूरी तरह हाईटेक बना दिया है. किताबों में दिए गए QR कोड को स्कैन करते ही बच्चे 16,000 से भी ज्यादा क्यूआर-लिंक्ड वीडियो देख सकते हैं. इन वीडियो के माध्यम से कठिन से कठिन टॉपिक्स और कॉन्सेप्ट्स को बेहद सिंपल भाषा में समझाया गया है, जिससे बच्चों का पढ़ाई में इंटरेस्ट तेजी से बढ़ रहा है.
ये भी पढ़ें: 5th Bharat Entrepreneurship Summit 2026: दिल्ली में 12 सितंबर को सजेगा मंच, 'गांव से ग्लोबल'
गेम खेलेंगे और सीखेंगे बच्चे, दूर होगी लैंग्वेज की प्रॉब्लम
डिजिटल पढ़ाई को और ज्यादा इंटरैक्टिव और आसान बनाने के लिए कई स्पेशल फीचर्स जोड़े गए हैं:
गेम-बेस्ड असेसमेंट: पढ़ाई को मजेदार बनाने के लिए गेम-बेस्ड असेसमेंट की व्यवस्था की गई है. इससे बच्चे गेम खेलते-खेलते टेस्ट देंगे और सीखने का प्रोसेस काफी मजेदार हो जाएगा.
मल्टीलिंगुल कंटेंट: लैंग्वेज की प्रॉब्लम को खत्म करने के लिए डिजिटल स्टडी मटेरियल को कई लोकल और मुख्य भाषाओं में तैयार किया गया है.
इंडियन साइन लैंग्वेज: स्पेशल बच्चों (दिव्यांगजनों) को साथ जोड़ने के लिए इंडियन साइन लैंग्वेज में भी स्टडी मटेरियल दिया गया है.
UP Government School: टेक्निकल बेस्ड पढ़ाई को मिलेगी नई दिशा
एजुकेशन डिपार्टमेंट की इस पहल से गांव और दूर-दराज के इलाकों में पढ़ने वाले गरीब बच्चे भी टेक्नोलॉजी के साथ आगे बढ़ रहे हैं. सही स्टडी मटेरियल और बेस्ट क्वालिटी मिलने से राज्य में टेक्निकल बेस्ड पढ़ाई को एक नई मजबूती मिल रही है.
ये भी पढ़ें: Bihar Government School: अब शनिवार को बैग नहीं, हुनर जाएगा स्कूल, शुरू हुआ 'No Bag Day'
