Today School Assembly News: देश विदेश की बड़ी खबरें, 5 मिनट में हो जाएगा याद

Today School Assembly News Headlines: आजकल स्कूलों में बच्चों को देश और दुनिया की बड़ी खबरें सुनाई जाती हैं, ताकि वे रोजमर्रा की अहम घटनाओं से अपडेट रहें. इसका मकसद सिर्फ जानकारी देना नहीं, बल्कि उनकी सामान्य ज्ञान की नींव को मजबूत करना होता है. आइए, आज की यानी कि 7 फरवरी 2026 की देश विदेश की बड़ी खबरें देखते हैं.

Today School Assembly News Headlines: आजकल स्कूलों में बच्चों को देश और दुनिया की बड़ी खबरें सुनाई जाती हैं, ताकि वे रोजमर्रा की अहम घटनाओं से अपडेट रहें. इसका मकसद सिर्फ जानकारी देना नहीं, बल्कि उनकी सामान्य ज्ञान की नींव को मजबूत करना होता है. आज देश में क्या कुछ हुआ, आइए जानते हैं.

Today School Assembly News Headlines: देश की बड़ी खबरें

WhatsApp का नया फीचर

WhatsApp एक नए Close Friends फीचर पर काम कर रहा है. इस फीचर की मदद से आप अपना स्टेटस सिर्फ चुनिंदा लोगों के साथ शेयर कर पाएंगे.

हामिद अंसारी के इस्तीफे को लेकर जगदीप धनखड़ का बयान

जगदीप धनखड़ के इस्तीफे को लेकर देश के पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने शुक्रवार को प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि उन्हें अब तक यह जानकारी नहीं है कि वास्तव में क्या कारण रहे.

Today School Assembly News: स्पोर्ट्स की बड़ी खबर

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. तेज गेंदबाज हर्षित राणा साउथ अफ्रीका के खिलाफ वार्म-अप मुकाबले में घुटने में चोटिल हो गए, जिसके चलते वह पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. बीसीसीआई ने उनकी जगह अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद सिराज को टीम में शामिल करने का फैसला किया है.

Today School Assembly News: विदेश की बड़ी खबर

इस्लामाबाद में जोरदार धमाका

6 फरवरी को इस्लामाबाद में जुमे की नमाज के दौरान एक इमामबाड़े में जोरदार धमाका हुआ. इस विस्फोट में कई लोगों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है. घटना के बाद शहर में आपात स्थिति घोषित कर दी गई है और राहत व बचाव कार्य तेजी से चल रहा है.

यह भी पढ़ें- सिर्फ रटने से नहीं, एक्सपर्ट ने बताया, इंग्लिश बोर्ड परीक्षा के लिए स्मार्ट टिप्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >