Teachers Day Activity Ideas 2026: शिक्षक दिवस के खास दिन को स्कूलों में उत्साह और धूमधाम के साथ सेलिब्रेट किया जाता है. छात्र अपने शिक्षकों के सम्मान में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित करते हैं और कई तरह की मनोरंजक गतिविधियों में हिस्सा लेते हैं. अगर आप भी इस Teachers Day पर स्कूल में कुछ खास और यादगार आयोजन करना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल जरूर पढ़ें. यहां अपको शिक्षक दिवस पर 5 बेहतरीन एक्टिविटीज के बारे में बताया गया है.
Teacher Role Play Activity: स्टूडेंट्स टीचर बनकर पढ़ा सकते है क्लास में
शिक्षक दिवस के मौके पर छात्र टीचर की भूमिका निभाते हुए एक दिन के लिए क्लास में पढ़ा सकते हैं. सकते हैं. यह उनके लिए काफी अलग एक्पीरिएंस होगा और कुछ समय के लिए उन्हें पढ़ाने का अनुभव भी होगा. यह एक्टिविटी खास तौर पर सीनियर क्लास के बच्चों से कराया जा सकता है.
ये भी पढ़ें: Teachers Day Gift Ideas 2026: सोंच रहे हैं कि टीचर को क्या गिफ्ट दें? यहां देखें 100 से 1000 रुपए तक में बेस्ट ऑप्शन
Teachers Day Speech Competition: स्टूडेंट्स के बीच करा सकते हैं स्पीच कॉम्पिटिशन
स्कूल में शिक्षक दिवस पर स्पीच कॉम्पिटिशन का आयोजन किया जा सकता है. छात्र अपने शिक्षक, शिक्षा का महत्व या डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन जैसे विषयों पर स्पीच तैयार कर सकते हैं. इससे छात्रों का नाॅलेज बढ़ने और साथ-साथ उनकी पब्लिक स्पीकिंग स्किल भी बेहतर होगी.
Cultural Dance and Singing Performance: कल्चरल प्रोग्रम का कर सकते हैं आयोजन
शिक्षक दिवस के कार्यक्रम में छात्र अपने शिक्षकों को डेडिकेट करते हुए डांस और सिंगिंग परफॉर्मेंस दे सकते हैं. इसके लिए शिक्षक-छात्र के रिश्ते और गुरु के सम्मान से जुड़े गाने चुने जा सकते हैं. ग्रुप डांस, सोलो डांस या ग्रुप सॉन्ग जैसी परफॉर्मेंस कार्यक्रम को और भी खास बना सकती हैं.
ये भी पढ़ें: Teachers Day Quotes in Hindi: टीचर को भेजें ये 30+ बेस्ट कोट्स, यहां से करें कॉपी
Teachers Day Quiz Competition: क्विज काॅम्पिटिशन का किया जा सकता है आयोजन
इस दिन शिक्षक दिवस, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन और शिक्षा से जुड़े सवालों पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जा सकती है. छात्र टीम बनाकर इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं और सही जवाब देकर अपनी जनरल नॉलेज का प्रदर्शन कर सकते हैं. यह एक्टिविटी मनोरंजन के साथ-साथ सीखने का भी एक शानदार तरीका है.
Thank You Card and Message Activity: कार्ड बनाकर शिक्षकों का कर सकते हैं आभार
छात्र अपने पसंदीदा शिक्षकों के लिए हाथ से बने थैंक यू कार्ड तैयार कर सकते हैं और उस पर एक प्यारा सा संदेश या कोट्स लिख सकते हैं. छात्र चाहें तो अपने शिक्षक के साथ बिताए किसी खास पल को भी शब्दों में लिखकर उन्हें धन्यवाद दे सकते हैं.
ये भी पढ़ें: Teachers Day Songs 2026: इन 20 बेस्ट गानों पर कल्चरल प्रोग्राम में करें परफॉर्मेंस, खूब मिलेगी वाहवाही
