Vikas Singh Panwar UPSC Success Story 2026: पहले प्रयास में बनें AIR 159, KBC में भी जीते थे 50 लाख रुपए, जानें पूरी कहानी

Vikas Singh Panwar UPSC Success Story 2026: 22 साल के विकास सिंह पंवार ने UPSC 2025 में अपने पहले ही प्रयास में AIR 159 हासिल की. हिमाचल प्रदेश के जुबली गांव से आने वाले विकास KBC सीजन 17 में 50 लाख रुपये भी जीत चुके हैं. जानें उनकी पढ़ाई और सफलता की पूरी कहानी.

Vikas Singh Panwar UPSC Success Story 2026: हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रहने वाले विकास सिंह पंवार ने महज 22 साल की उम्र में दो ऐसी बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं, जिन्हें पाना अपने आप में एक मिसाल है. विकास ने अपने पहले ही प्रयास में UPSC सिविल सर्विस एग्जाम 2025 क्रेक किया है. इसके अलावा उन्होंने कौन बनेगा करोड़पति (KBC) में लाखों रुपए जीते है. यह उनके लगातार मेहनत और लगत का परिणाम है. आइए उनके बारे में और डिटेल में जानते हैं.

Vikas Singh Panwar UPSC Marks: कितने मार्क्स के साथ पाई सफलता?

TOI की रिपोर्ट के अनुसार विकास सिंह पंवार ने UPSC सिविल सर्विस एग्जाम 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए AIR 159 हासिल किया है. उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में यह रैंक हासिल किया है. उनके कुल स्कोर में UPSC मुख्य परीक्षा यानी Written (Mains) में 787 अंक और Personality Test में 201 अंक शामिल रहे. साथ ही बता दें कि इससे कुछ महीने पहले वह कौन बनेगा करोड़पति (KBC) सीजन 17 में भी नजर आए थे. यहा भी वह अपने ज्ञान के दम पर 50 लाख रुपए जीतकर सुर्खियों में आए थे. अब UPSC में सफलता हासिल करने के बाद उनकी कहानी युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है.

ये भी पढ़ें: CS Executive AIR 2 Success Story 2026: ईशानी प्रमोद अहिरे बनीं AIR 2, 432 मार्क्स किया स्कोर, CA फाइनलिस्ट भी हैं

Vikas Singh Panwar Educational Background: क्या है उनका एजुकेशनल बैकग्राउंड?

रिपोर्ट के अनुसार विकास सिंह पंवार हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के कुपवी क्षेत्र स्थित जुबली गांव के रहने वाले हैं. विकास सिंह पंवार ने अपनी स्कूली शिक्षा डीएवी न्यू शिमला स्कूल से पूरी की है. इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिंदू कॉलेज में दाखिला लिया और वहां से बीए (ऑनर्स) पॉलिटिकल साइंस की पढ़ाई की. इसके बाद वह उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए दिल्ली गए थे. वह UGC-NET परीक्षा भी क्वालिफाई कर चुके हैं. उनके पिता चतर सिंह सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल हैं.

ये भी पढ़ें: CS AIR 2 Success Story: 18 साल की उम्र में विदुषी गर्ग बनी टाॅपर, 415 मार्क्स किया स्कोर, एग्जीक्यूटिव में भी थीं रैंकर

Vikas Singh Panwar KBC Winner: कौन बनेगा करोड़पति में जीते लाखों रुपए

विकास सिंह पंवार की कहानी सिर्फ UPSC तक सीमित नहीं है. सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के दौरान ही उन्होंने नवंबर 2025 में अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किए गए कौन बनेगा करोड़पति (KBC) सीजन 17 में हिस्सा लिया. क्विज शो में उनके शानदार प्रदर्शन ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई. उन्होनें खेल में शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 लाख रुपये की राशि जीती. उन्होंने 1 करोड़ रुपये के सवाल पर अपनी जीती हुई रकम को जोखिम में डालने के बजाय गेम छोड़ने का फैसला किया.

ये भी पढ़ें: CS Professional AIR 3 Success Story 2026: 19 साल कि उम्र में हरकिरण कौर कोहली बनीं टाॅपर, 413 मार्क्स किया स्कोर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रगति सिन्हा

मैं प्रगति सिन्हा पिछले लगभग 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हूं। मुझे मुख्य रूप से शिक्षा से जुड़ी खबरों और उसमे हो रहे बदलावों व अपग्रेडेशन को समझना एवं उसे लोगों तक पहुंचाना पसंद है। प्रभात खबर डिजिटल के माध्यम से मेरा प्रयास रहता है कि शिक्षा जगत में हो रहे महत्वपूर्ण घटनाक्रम, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे और नई योजनाओं की जानकारी रीडर्स तक पहुंचा सकूं। मैं इससे पहले कोलकाता स्थित सन्मार्ग हिंदी डेली में एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुकी हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >