पिता लेखपाल, बेटे ने UPSC में लहराया परचम, हासिल की AIR 438

UPSC Success Story: कुशीनगर के आकाश कुमार ने UPSC 2025 में 438वीं रैंक हासिल की है. आकाश ने चौथे प्रयास में यूपीएससी परीक्षा क्रैक की है. उनके पिता पडरौना में लेखपाल हैं. कड़ी मेहनत और लगातार प्रयास से उन्होंने यह सफलता पाई है.

UPSC Success Story: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले आकाश कुमार ने देश की सबसे कठिन मानी जाने वाली संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल की है. आकाश ने इस परीक्षा में AIR 438 पाई है. आइए इनकी यूपीएससी की जर्नी को करीब से जानते हैं. 

कहां के रहने वाले हैं आकाश कुमार?

आकाश कुमार मूल रूप से कुशीनगर जिले के ग्राम तुर्कपट्टी महुअवां के रहने वाले हैं. आकाश ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में ऑल इंडिया 438वीं रैंक प्राप्त की है. उनकी इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि छोटे शहरों और गांवों के युवाओं में भी प्रतिभा की कोई कमी नहीं है.

पिता हैं पडरौना तहसील में लेखपाल

आकाश की इस सफलता के पीछे उनके परिवार का बड़ा संघर्ष रहा है. उनके पिता अरविंद रावत पडरौना तहसील में लेखपाल के पद पर कार्यरत हैं. एक साधारण परिवार से आने वाले आकाश ने अपनी मेहनत के दम पर आज यह बड़ा मुकाम हासिल किया है.

अपने परिवार के साथ आकाश कुमार की सांकेतिक फोटो (Instagram)

दिल्ली से की पढ़ाई, चौथे प्रयास में मिली कामयाबी

आकाश की यह सफलता रातों-रात नहीं मिली है, बल्कि इसके पीछे सालों की कड़ी मेहनत और धैर्य है. उन्होंने चौथे प्रयास में यह मुकाम हासिल किया है. शुरुआती असफलताओं से घबराने के बजाय आकाश अपनी कमियों को सुधारते रहे. आकाश ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा स्थानीय स्तर पर पूरी करने के बाद देश के प्रतिष्ठित दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) से ग्रेजुएशन किया. इसके बाद उन्होंने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से अपनी मास्टर डिग्री पूरी की.

UPSC Success Story: युवाओं के लिए प्रेरणा बने आकाश

आकाश कुमार की यह उपलब्धि आज कुशीनगर ही नहीं, बल्कि देश के उन सभी युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा है जो सीमित संसाधनों के बीच सिविल सेवा में जाने का सपना देखते हैं. लगातार तीन बार असफल होने के बाद भी हार नहीं माना और चौथी बार में देश की सबसे बड़ी परीक्षा को क्रैक कर लिया. 

यह भी पढ़ें: CISF असिस्टेंट कमांडेंट सुयश द्विवेदी ने UPSC में गाड़ा झंडा, मिला AIR 94

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Smita dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग इनकी रुचि है. ये लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ और ट्रेंडिंग टॉपिक्स कवर करती है. रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी उपयोगी और रोचक जानकारी रीडर्स तक पहुंचाना इन्हें पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >