सिर्फ किताबें नहीं, ये Quality बनाती है आपको IAS, टीना डाबी का सक्सेस मंत्र

Tina Dabi Success Mantra: टीना डाफी फेमस IAS में से एक हैं. उन्होंने आईएएस अस्पिरेंट के लिए सक्सेस मंत्र दिया. बताया कि पढ़ाई के साथ-साथ कुछ क्वालिटी भी होनी चाहिए.

Tina Dabi Success Mantra: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा काफी टफ होती है. इस परीक्षा को एक बार में पास करना बहुत मुश्किल है. लेकिन फेमस आईएएस टीना डाबी ने अपने पहले प्रयास में ये परीक्षा पास कर ली थी. उन्होंने दूसरे अस्पिरेंट को बताया कि यूपीएससी परीक्षा पास करने के लिए पढ़ाई के साथ-साथ और क्या क्वालिटी चाहिए.

Tina Dabi Success Mantra: सफलता का मूल मंत्र

टीना डाबी ने कहा कि IAS की परीक्षा काफी कठिन होती है. इस टफ एग्जाम को पास करने के लिए तैयारी भी जबरदस्त करनी होती है. साथ ही कैंडिडेट्स में पर्सनालिटी डेवलेपमेंट और लीडरशिप की क्वालिटी होनी चाहिए.

IAS Tina Dabi: चर्चित आईएएस में से एक

टीना डाबी बाड़मेर की कलेक्टर हैं. बाड़मेर जिले के एक कॉलेज में फीस बढ़ोतरी को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान उन्हें कुछ स्टूडेंट्स ने ‘रील स्टार’ कह दिया. इसके बाद उनका नाम विवादों से घिर गया.

Tina Dabi Success Story: 22 साल की उम्र में पाई सफलता

यूपीएससी 2016 बैच की IAS टीना डाबी ने सिर्फ 22 साल की उम्र में यूपीएससी परीक्षा पास की थी. उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल किया था. यह उनका पहला अटेंप्ट था.

कहां से हुई पढ़ाई-लिखाई?

टीना डाबी की शुरुआती पढ़ाई भोपाल के कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल से हुई. इसके बाद की पढ़ाई के लिए वे दिल्ली गईं. यहां उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (Delhi University) के मशहूर लेडी श्री राम कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया.

यह भी पढ़ें- लॉ ग्रेजुएट, 8 Gold Medal, पढ़ाई से लेकर ग्राउंड तक, जानिए इस दमदार IAS की कहानी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >