नेशनल शूटर से दमदार DM तक, कौन हैं 11 दिव्यांगों को गार्जियनशिप सर्टिफिकेट दिलाने वाली IAS मेधा रूपम

Success Story IAS Medha Roopam: IAS अधिकारी मेधा रूपम एक बार फिर अपने काम को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने लोकल लेवल कमेटी की बैठक में 11 पात्र दिव्यांगों को कानूनी अभिभावक (लीगल गार्जियनशिप) सर्टिफिकेट जारी करने की मंजूरी दी गई. आइए मेधा रूपम की जर्नी को करीब से देखते हैं.

Success Story IAS Medha Roopam: उत्तर प्रदेश कैडर की 2014 बैच की IAS अधिकारी मेधा रूपम इन दिनों नोएडा में डीएम के पद पर तैनात हैं. जिलाधिकारी के तौर पर उन्होंने हाल ही में 11 दिव्यांग लोगों को लीगल गार्जियनशिप सर्टिफिकेट देने की मंजूरी दी है. मेधा रूपम का नाम देश के टॉप लेडी IAS ऑफिसर्स की लिस्ट में शामिल है.

Success Story IAS Medha Roopam: कौन हैं मेधा रूपम?

मेधा रूपम सिर्फ IAS अधिकारी ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर की राइफल शूटर भी रह चुकी हैं. मेधा रूपम का जन्म 1990 में आगरा, उत्तर प्रदेश में हुआ था. उनकी शुरुआती स्कूली शिक्षा केरल में हुई. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के मशहूर सेंट स्टीफेंस कॉलेज (St. Stephen’s College) से इकनॉमिक्स (Honours) में ग्रेजुएशन किया.

नेशनल शूटर रह चुकी हैं मेधा रूपम

मेधा रूपम खेल की दुनिया में भी काफी एक्टिव रही हैं. वह नेशनल लेवल की राइफल शूटर हैं. उन्होंने केरल स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में तीन गोल्ड मेडल जीते थे और 2009 में नेशनल चैंपियनशिप में भी हिस्सा लिया था.

UPSC 2013 में रैंक 10

मेधा रूपम ने साल 2013 की सिविल सेवा परीक्षा में अपने पहले ही प्रयास में ऑल इंडिया रैंक 10 (AIR 10) हासिल की थी. मेधा रूपम को उत्तर प्रदेश कैडर मिला और उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बरेली में असिस्टेंट मजिस्ट्रेट के तौर पर की.

कई जिलों में पोस्टिंग

बरेली के बाद मेधा रूपम ने मेरठ, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी जैसे जिलों में विभिन्न पदों पर काम किया. वह हापुड़ और कासगंज जिलों की जिलाधिकारी रह चुकी हैं. नोएडा की डीएम बनने से पहले वह ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GNIDA) में एडिशनल सीईओ (ACEO) के पद पर थीं.

IAS मेधा रूपम ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट और फिल्म सिटी जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स की प्लानिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम किया. जुलाई 2025 में उन्होंने गौतम बुद्ध नगर के डीएम का पदभार संभाला. मेधा रूपम के पिता ज्ञानेश कुमार 1988 बैच के केरल कैडर के पूर्व IAS अधिकारी हैं. जो वर्तमान में भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त (Chief Election Commissioner) के रूप में कार्यरत हैं.

11 दिव्यांगों को लीगल गार्जियनशिप

यह भी पढ़ें: बिहार के इस IAS ने किया कमाल, 10 बार हो चुके हैं फेल, अब वेट लॉस ने सभी को चौंकाया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravi mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >