उरलाना कलां की महक Rank 10 लाकर बनीं DSP, बिना कोचिंग क्रैक किया PCS

1 / 7
उरलाना कलां की महक Rank 10 लाकर बनीं DSP, बिना कोचिंग क्रैक किया PCS
फुल स्क्रीन में देखें

DSP महक शर्मा (Image: Instagram)

गांव से निकलकर डीएसपी की कुर्सी तक पहुंचना आसान नहीं होता. लेकिन हरियाणा की महक शर्मा ने यह कर दिखाया. बिना कोचिंग, सिर्फ घर पर रहकर पढ़ाई करके उन्होंने यूपी पीसीएस 2021 क्रैक किया और रैंक 10 के साथ डीएसपी बनीं. आइए उनकी पूरी जर्नी करीब से देखते हैं.

2 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

Image: Instagram

कहां की रहने वाली हैं महक?

डीएसपी महक शर्मा हरियाणा के पानीपत जिले के उरलाना कलां गांव की रहने वाली हैं. एक छोटे से गांव से निकलकर उन्होंने इतनी बड़ी सफलता हासिल की है.

3 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

Image: Instagram

गांव के सरकारी स्कूल से शुरुआत

महक बताती हैं कि उन्होंने अपनी पूरी स्कूलिंग गांव के ही एक सरकारी स्कूल से की है. वहीं से उनकी पढ़ाई की नींव मजबूत हुई.

4 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

Image: Instagram

कॉलेज की पढ़ाई का सफर

स्कूलिंग के बाद महक ने आर्य आदर्श कॉलेज से BSc की डिग्री ली. इसके बाद उन्होंने दयाल सिंह कॉलेज से MSc की पढ़ाई पूरी की.

5 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

Image: Instagram

पिता किसान, मां गृहिणी

महक के पिता पेशे से किसान हैं और उनकी मां घर संभालती हैं. उनके परिवार में दो भाई भी हैं, जो हमेशा उनका साथ देते रहे. एक साधारण किसान परिवार से आकर डीएसपी बनने तक का सफर आसान नहीं था.

6 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

Image: Instagram

बिना कोचिंग सेल्फ स्टडी से तैयारी

महक ने बताया कि उन्होंने यूपी पीसीएस की तैयारी घर पर रहकर ही की. उन्होंने किसी भी तरह की कोचिंग नहीं ली. सेल्प स्टडी के दम पर ही उन्होंने अपनी तैयारी को बेहतर बनाया.

7 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

Image: Instagram

चौथे प्रयास में मिली सफलता

महक को शुरुआत के तीन प्रयासों में असफलता का सामना करना पड़ा. लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और चौथी बार फिर से कोशिश की. आखिरकार चौथे प्रयास में उन्हें सफलता मिली और वो रैंक 10 हासिल करके डीएसपी बन गईं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवि मल्लिक

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >