सरकारी नौकरी छोड़ने का फैसला नहीं गया बेकार, NEET में चमक गईं स्मृतिलेखा

NEET Success Story: सरकारी नौकरी मिलना ज्यादातर युवाओं का सपना होता है. लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो अपने सबसे बड़े सपने के लिए सुरक्षित नौकरी तक छोड़ने का साहस दिखा देते हैं. पश्चिम बंगाल की रहने वाली स्मृतिलेखा ने NEET UG के लिए भी कुछ ऐसा ही किया.

NEET Success Story: स्मृतिलेखा ने केंद्रीय सरकारी नौकरी छोड़कर डॉक्टर बनने का सपना चुना. यह फैसला आसान नहीं था, लेकिन आज उनकी मेहनत रंग लाई है. NEET 2026 में उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 9065 हासिल कर यह साबित कर दिया कि अगर इरादे मजबूत हों तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती.

NEET Success Story: कौन हैं स्मृतिलेखा?

स्मृतिलेखा पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले के पाउशी गांव की रहने वाली हैं. वह एक साधारण मध्यमवर्गीय परिवार से आती हैं और 12वीं तक की पढ़ाई बंगाली माध्यम से की. स्कूल की पढ़ाई पूरी होने के बाद उनके सामने दो रास्ते थे.

एक तरफ डॉक्टर बनने का सपना था और दूसरी तरफ परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी. उन्होंने पहले परिवार को प्राथमिकता दी. डाक विभाग में केंद्रीय सरकारी नौकरी मिली और उन्होंने वहां काम शुरू कर दिया. करीब 1 से 2 साल तक नौकरी करते हुए उन्होंने अपने परिवार का साथ दिया.

डॉक्टर बनने का फैसला

सरकारी नौकरी मिलने के बाद भी उनके मन में डॉक्टर बनने की चाह खत्म नहीं हुई. नौकरी करते-करते उन्हें महसूस हुआ कि उनका असली लक्ष्य MBBS करना है. इसके बाद उन्होंने एक बड़ा फैसला लिया.

स्मृतिलेखा ने सुरक्षित सरकारी नौकरी से इस्तीफा दे दिया और पूरी तरह NEET की तैयारी में जुट गईं. यह फैसला जोखिम भरा था, लेकिन उन्होंने अपने सपने पर भरोसा बनाए रखा.

गांव से सिलिगुड़ी तक

स्मृतिलेखा के गांव में NEET की तैयारी के लिए अच्छी कोचिंग की सुविधा नहीं थी. ऐसे में उन्होंने गांव छोड़कर सिलिगुड़ी का रुख किया और वहां PW विद्यापीठ में दाखिला लिया. यह उनका ड्रॉप ईयर था. इस दौरान उन्होंने पूरे समर्पण के साथ पढ़ाई की.

91 हजार रैंक से AIR 9065 तक

स्मृतिलेखा का सफर बताता है कि लगातार मेहनत कभी बेकार नहीं जाती. NEET 2025 में उनकी ऑल इंडिया रैंक 91,941 थी. लेकिन हार मानने के बजाय उन्होंने अपनी कमियों पर काम किया और अगले ही साल NEET 2026 में रैंक 9065 हासिल कर ली.

ये भी पढ़ें: पीछे छूट गया NEET पेपर लीक! जंतर मंतर पर हावी हुई राजनीति


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवि मल्लिक

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >