बिहार के कॉलेज में 46 लाख का प्लेसमेंट पैकेज, नंदिनी बनीं Amazon में Software Engineer

Amazon Placement: कैंपस प्लेसमेंट के मामले में बिहार के कॉलेज का नाम इन दिनों चर्चा में है. यह कॉलेज Microsoft और Amazon जैसी कंपनी में प्लेसमेंट देखर छा गया है. इसी कॉलेज की स्टूडेंट नंदिनी पांडेय को Amazon में 46 लाख के पैकेज पर जॉब मिली है. आइए इस कॉलेज के प्लेसमेंट को करीब से जानते हैं.

Amazon Placement: माइक्रोसॉफ्ट और अमेजन जैसी मल्टी नेशनल कंपनियों में नौकरी पाना हर छात्र का सपना होता है. बिहार के कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों को इन कंपनियों में प्लेसमेंट मिला है. इस कॉलेज का नाम इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IIIT Bhagalpur) है. आइए शानदार प्लेसमेंट देने वाले इस कॉलेज के रिकॉर्ड को करीब से जानते हैं.

Amazon Placement IIIT Bhagalpur: 46 लाख का पैकेज

IIIT भागलपुर का प्लेसमेंट रिकॉर्ड हर साल लगातार बेहतर होता जा रहा है. इस बार भी कॉलेज ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है. यहां का हाईएस्ट प्लेसमेंट 83 लाख रुपये का रहा है. खास बात यह है कि IIIT भागलपुर की छात्रा नंदिनी पांडेय को अमेजन कंपनी में 46 लाख रुपये का शानदार पैकेज मिला है. यह उपलब्धि कॉलेज की गुणवत्ता और छात्रों की मेहनत का प्रमाण है.

IIIT Bhagalpur Placement 2025 Check Here

नंदिनी पांडेय का प्लेसमेंट

नंदिनी पांडेय ने IIIT भागलपुर से BTech की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने साल 2021 में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग में दाखिला लिया था. उस समय से ही नंदिनी ने अपने पढ़ाई और प्रोजेक्ट पर मेहनत करना शुरू कर दिया था. उनकी लगन और परिश्रम ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया. जनवरी 2025 में उन्हें Amazon में सॉफ्टवेयर डेवलपर इंटर्न के तौर पर चुना गया.

नंदिनी की यह इंटर्नशिप 6 महीने की थी. इस दौरान उन्होंने अपने तकनीकी कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया. Amazon ने उनकी मेहनत और प्रैक्टिकल ज्ञान को देखकर उन्हें फुल टाइम सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर नियुक्त किया. यह उपलब्धि नंदिनी और IIIT भागलपुर दोनों के लिए गर्व की बात बन गई है.

अमेजन जैसे ग्लोबल टेक कंपनी में काम करना हर इंजीनियर का सपना होता है. नंदिनी पांडेय ने यह सपना हकीकत में बदल दिया. अब वह Amazon में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत करेंगी. 46 लाख रुपये का पैकेज न केवल एक व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि यह IIIT भागलपुर के छात्रों के उज्जवल भविष्य का भी संकेत देता है.

यह भी पढ़ें: बीटेक कॉलेज में 82 लाख पैकेज का रिकॉर्ड प्लेसमेंट, छात्रों को Google में मिली जॉब

नोट: यह आर्टिकल सक्सेस स्टोरी के तौर पर तैयार किया गया है. पूरी जानकारी IIIT Bhagalpur की ऑफिशियल वेबसाइट- tnp.iiitbh.ac.in से ली गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >