Major Navya Shekhawat ADC: राष्ट्रMajor Navya Shekhawat ADC: CDS परीक्षा पास कर बनीं राष्ट्रपति की पहली महिला आर्मी, जानें शिक्षा से आर्मी बनने तक का सफरपति द्रौपदी मुर्मू के आधिकारिक कार्यक्रमों के दौरान उनके साथ नजर आने वाली मेजर नव्या शेखावत इन दिनों चर्चा में हैं. मेजर नव्या शेखावत राष्ट्रपति की Aide-de-Camp (ADC) नियुक्त होने वाली इंडियन आर्मी की पहली महिला अधिकारी बन गई हैं. ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल जरूर होगा की मेजर नव्या शेखावत ने यह पद कैसे हासिल किया. उन्होंने कौन सी परीक्षा पास की और क्या है उनका शैक्षणिक सफर, आइए इस बारे में जानते हैं.
Major Navya Shekhawat Education Journey: मेजर नव्या शेखावत कैसे बनीं ADC?
ET पर दी गई रिपोर्ट के अनुसार मेजर नव्या शेखावत का सेना तक पहुंचने का सफर यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की कंबाइंड डिफेंस सर्विस (CDS) परीक्षा से शुरू हुआ. CDS के जरिए सिलेक्शन के बाद उन्होंने चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (OTA) में मिलिट्री ट्रेनिंग लिया. उपलब्ध CDS (I) 2020 के OTA महिला मेरिट रिकॉर्ड में भी नव्या शेखावत का नाम दर्ज है. वह महिलाओं की OTA सूची में 7वें स्थान पर हैं. ट्रेनिंग पूरी करने के बाद उन्हें वर्ष 2021 में Indian Army Service Corps (ASC) में कमीशन मिला. करीब पांच साल के मिलिट्री करियर में वह मेजर के पद तक पहुंचीं और अब उन्हें राष्ट्रपति भवन में ADC की प्रतिष्ठित जिम्मेदारी मिली है.
President ADC work: क्या होता है राष्ट्रपति के ADC का काम?
राष्ट्रपति के की भूमिका सिर्फ आधिकारिक कार्यक्रमों में उनके साथ खड़े रहने तक सीमित नहीं होती. ADC राष्ट्रपति के विभिन्न आधिकारिक कार्यक्रमों और समारोहों के दौरान कॉर्डिनेशन और कम्युनिकेशन से जुड़ी जिम्मेदारियों में सहायता करते हैं. जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति के ADC दल में पांच अधिकारी होते हैं. इनमें तीन अधिकारी भारतीय सेना से, जबकि एक-एक अधिकारी भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना से होते हैं.
ये भी पढ़ें: राष्ट्रपति के ADC और ‘नेशनल क्रश’ मेजर ऋषभ सांब्याल ने ली Premature Retirement, फोटो हो रही है वायरल
President First Women ADC Major Navya Shekhawat: राष्ट्रपति की ADC बनने वाली पहली महिला आर्मी ऑफिसर
मेजर नव्या शेखावत राष्ट्रपति की Aide-de-Camp (ADC) नियुक्त होने वाली इंडियन आर्मी की पहली महिला अधिकारी बन गई हैं. राष्ट्रपति के ADC पद पर अब तक आर्मी की ओर से महिला अधिकारी की नियुक्ति नहीं हुई थी. ET की रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने जुलाई 2026 में इस जिम्मेदारी को संभाला है. हालांकि बता दें कि वर्ष 2025 में भारतीय नौसेना की लेफ्टिनेंट कमांडर यशस्वी सोलंकी राष्ट्रपति की ADC बनने वाली पहली महिला अधिकारी बनी थीं. इसलिए तीनों सेनाओं को मिलाकर देखा जाए, तो नव्या शेखावत राष्ट्रपति की ADC बनने वाली दूसरी महिला सैन्य अधिकारी हैं.
