बेटी को मजिस्ट्रेट बनाना है, दुकानदार पिता की लाडली शिवांगी बनी झारखंड टॉपर

JAC Board Toppers Story: मडेगा की शिवांगी ने 99.60 प्रतिशत मार्क्स जैक बोर्ड 10वीं कक्षा में टॉप किया है. आगे वे LLB करना चाहती हैं.

JAC Board Toppers Story: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) बोर्ड ने 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस बार संयुक्त रूप से 4 स्टूडेंट्स ने टॉप किया है. इनमें से एक शिवांगी कुमारी हैं. सिमडेगा की शिवांगी ने 99.60 प्रतिशत मार्क्स लाकर ये सफलता हासिल की है. अब आगे उनका फोकस 12वीं पर है और वे आगे जाकर कानून के पेशे में बड़ा मुकाम हासिल करना चाहती हैं.

पिता चलाते हैं दुकान

शिवांगी झारखंड के सिमडेगा जिले की रहने वाली हैं. उन्होंने एसएस हाई स्कूल बानो से पढ़ाई की है. शिवांगी के पिता किराना दुकान चलाते हैं. वहीं उनकी मां हाउस वाइफ है. शिवांगी ने अपनी सफलता का क्रेडिट अपने माता-पिता, स्कूल के टीचर और अपने बड़े भाई को दी.

नोट्स बनाकर करती थीं तैयारी

शिवांगी ने कहा कि उन्होंने जब 10वीं कक्षा में एडमिशन लिया था, तब से फोकस होकर तैयारी करती थीं. वे रोजाना 5-6 घंटे पढ़ती थीं. वहीं बोर्ड परीक्षा से एक-दो महीने पहले उन्होंने अपनी तैयारी तेज कर दी. शिवांगी ने प्रभात खबर से खास बातचीत में बताया कि स्कूल में जो भी पढ़ाया जाता था, वे उसका नोट्स बनाती थीं. इसी आदत ने उन्हें सफलता दिलाई. उन्होंने मैथ्स, सोशल साइंस और साइंस पर ज्यादा फोकस किया. शिवांगी ने कहा कि वे आगे चलकर LLB करना चाहती हैं. लेकिन फिलहाल उनका फोकस 12वीं में 90 प्रतिशत से ज्यादा मार्क्स हासिल करने का है.

खाना पीना छोड़कर करती थी पढ़ाई

शिवांगी के पिता रामकिशोर साहू से जब हमने बात की तो उन्होंने कहा कि घर वालों ने कभी शिवांगी पर पढ़ाई का प्रेशर नहीं डाला. शिवांगी खुद से ही पढ़ाई किया करती थी. कभी-कभी तो वो खाना पीना भी भूलकर पढ़ाई में लीन रहती थी. हमें तो शुरू से ही पता था कि हमारी बेटी टॉप करेगी. उन्होंने कहा कि 12वीं के बाद शिवांगी लॉ की पढ़ाई करना चाहती है, उसे मजिस्ट्रेट बनाएंगे.

हजारों छात्रों के लिए प्रेरणा

शिवांगी की सफलता से उन सभी बच्चों को प्रेरणा मिलती है, जो छोटे शहरों से हैं और जिनके पास सीमित संसाधन है. शिवांगी ने अपने माता-पिता के हालात देखकर हमेशा मेहनत किया. उन्होंने दिन रात पढ़ाई करके जैक बोर्ड में ये सफलता हासिल की है.

यह भी पढ़ें- Jharkhand Board 10th Toppers List 2026: झारखंड बोर्ड 10वीं में हजारीबाग की प्रियांशु कुमारी ने किया टॉप, देखें टॉपर्स की लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >