Ishita Sharma UPSC AIR 26: कड़ी मेहनत, धैर्य और सही रणनीति किसी भी बड़े लक्ष्य को हासिल करने की सबसे बड़ी कुंजी मानी जाती है. यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की सिविल सर्विस एग्जाम भी ऐसी ही चुनौतीपूर्ण परीक्षा है, जिसमें सफलता पाने के लिए लंबे समय तक मजबूत तैयारी और मोतिवेशन की जरूरत होती है.
साल 2025 के रिजल्ट में इशिता शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यह साबित कर दिया कि अगर लक्ष्य साफ हो और प्रयास लगातार किए जाएं, तो कठिन से कठिन परीक्षा भी पास की जा सकती है. इशिता शर्मा ने UPSC 2025 में 26वीं रैंक हासिल किया है. आइए इनकी जर्नी को करीब से जानते हैं.
Ishita Sharma UPSC AIR 26: कौन है इशिता शर्मा?
इशिता शर्मा (Ishita Sharma UPSC AIR 26) उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की रहने वाली है. वे पढ़ाई में शुरू से ही काफी तेज रही है. उनका लक्ष्य हमेशा से एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस में जाना था. उनके पिता डीके शर्मा बैंक मैनेजर हैं और मां अर्चना शर्मा एक हाउसवाइफ है.
दिल्ली यूनिवर्सिटी से की पढ़ाई
इशिता शर्मा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से कॉमर्स सब्जेक्ट में पोस्टग्रेजुएशन किया है. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने सिविल सर्विस के एग्जाम कइी तैयारी शुरू कर दी थी और लगातार मेहनत करती रही. इशिता अपने घर पर रहकर ही यूपीएससी की तैयारी शुरू की थी.
UPSC 2025 में हासिल की AIR 26
इशिता ने अपने पहले प्रयास में नेट-जेआरएफ पास कर ली थी. उसके बाद से ही उन्होंने सिविल सर्विस की तैयारी शुरू की. यह परीक्षा देश की सबसे हार्ड परीक्षाओं में से एक मानी जाती है. इशिता तीसरे प्रयास में इंटरव्यू राउंड तक पहुंची जरूर थी, पर इन्हें सफलता नहीं मिल पाई थी. अपने चौथे प्रयास में यूपीएससी 2025 में 26वीं रैंक हासिल किया. इशिता (Ishita Sharma UPSC AIR 26) ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार को दिया.
यह भी पढ़ें: असफलता से नहीं मानी हार, तीसरे प्रयास में शांभवी तिवारी ने पाई 46वीं रैंक
