लिखित परीक्षा में Topper शक्ति दुबे से आगे आदित्य श्रीवास्तव, IPS से बने IAS

Success Story: आदित्य श्रीवास्तव मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं. वे हमेशा से पढ़े में अच्छे थे. उन्होंने IIT Kanpur से पढ़ाई के बाद सिविल सेवा की तैयारी की और अपने दूसरे प्रयास में सफलता हासिल कर ली.

IAS Aditya Srivastava: आदित्य श्रीवास्तव 2023 के टॉपर हैं. उन्हें 2024 की टॉपर शक्ति दुबे से ज्यादा मार्क्स आए हैं. आदित्य श्रीवास्तव ने अपनी सीमाओं को तोड़ते हुए दो-दो बार UPSC की परीक्षा क्रैक की. उनका चयन पहले IPS सेवा के लिए हुआ था. लेकिन उन्होंने अपने दूसरे अटेंप्ट में IAS कैडर हासिल किया.

2023 में प्रथम रैंक से बने IAS

पहले प्रयास में आदित्य श्रीवास्तव का चयन IPS सेवा के लिए हुआ था. उन्होंने 2022 में UPSC CSE में 236वीं रैंक हासिल की थी.

वर्ष 2023 में उन्होंने प्रथम रैंक के साथ IAS कैडर हासिल किया. उनकी मार्कशीट को देखें तो रिटने टेस्ट में 899 मार्क्स मिले थे. वहीं पर्सनालिटी टेस्ट में 200 मार्क्स मिले थे और टोटल 1099 मिले थे.

वहीं वर्ष 2024 की UPSC CSE रैंक-1 हासिल करने वाली शक्ति दुबे की मार्कशीट देखें अगर तो उन्हें रिटेन टेस्ट में 843 मार्क्स मिले थे. पर्सनालिटी टेस्ट में 200 और टोटल 1043 मार्क्स मिले थे.

पढ़ाई में बचपन से ही अच्छे थे

आदित्य श्रीवास्तव मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं. वे हमेशा से पढ़े में अच्छे थे. आदित्य की 12वीं तक की पढ़ाई लखनऊ स्थित सीएमएस स्कूल अलीगंज से हुई. आदित्य ने कक्षा 10वीं में 97.8 और कक्षा 12वीं में 97.5 प्रतिशत हासिल की थी.

आदित्य श्रीवास्तव अपने माता पिता के साथ (pc-इंस्टग्राम)

IIT कानपुर से की है पढ़ाई

स्कूली पढ़ाई के बाद उन्होंने IIT Kanpur से BTech की डिग्री ली. इसके बाद उन्होंने एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी की. लेकिन उन्होंने 15 महीने के भीतर नौकरी छोड़ दी और UPSC की तैयारी शुरू कर दी.

UPSC Topper Strategy: इस तरह की यूपीएससी सीएसई की तैयारी

आदित्य श्रीवास्तव ने यूपीएससी की तैयारी के लिए नोट्स पर काफी ध्यान दिया. उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि समय निर्धारित करके पढ़ें. हालांकि, ब्रेक लेना भी जरूरी है. अभ्यर्थियों को खुद से खुद को प्रोत्साहित करना होगा. असफलता से घबराएं नहीं.

यह भी पढ़ें- 10 घंटे की पढ़ाई में 100% दिया! कौन हैं दीक्षा गोयल? AIR 1 लाकर रचा इतिहास

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >