Success Story: कश्मीर की फेमस लेडी IPS, KBC में जीते 1 करोड़, संघर्ष से सफलता तक मोहिता शर्मा का सफर

1 / 7
Success Story: कश्मीर की फेमस लेडी IPS, KBC में जीते 1 करोड़, संघर्ष से सफलता तक मोहिता शर्मा का सफर
फुल स्क्रीन में देखें

IPS Mohita Sharma Image (PC: Mohita Sharma Instagram)

IPS Mohita Sharma Success Story: माता-पिता की इकलौती संतान होने पर मोहिता शर्मा के परिवार को कई तरह के ताने सुनने पड़े. लेकिन मोहिता ने इन बातों को अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया. उन्होंने कुछ ऐसा करने की ठानी, जिससे एक दिन उनके माता-पिता को उन पर गर्व हो. चार बार UPSC में असफल होने के बाद पांचवीं कोशिश में वह IPS अधिकारी बनीं. इसके बाद KBC में 1 करोड़ जीतकर उन्होंने अपनी एक और बड़ी पहचान बनाई. यह कहानी है उस सफर की, जिसमें तानों से लेकर सफलता तक हर मोड़ पर मोहिता ने खुद को साबित किया.

2 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

Image: Instagram

ताने देने वालों के सामने बनीं गर्व की वजह

जिस बेटी के जन्म पर परिवार को कभी ताने सुनने पड़े थे, उसी बेटी ने अपनी मेहनत से माता-पिता का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया. मोहिता की कहानी बताती है कि लगातार कोशिश करने वाला इंसान अपनी मंजिल जरूर पा सकता है.

3 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

Image: Instagram

माता-पिता की इकलौती संतान

माता-पिता की इकलौती संतान होने पर मोहिता के परिवार को कई ताने सुनने पड़े. लेकिन उन्होंने तय किया कि एक दिन यही बेटी अपने माता-पिता के लिए गर्व की वजह बनेगी.

4 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

Image: Instagram

पढ़ाई में शुरू से रहीं होनहार

मोहिता मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा की रहने वाली हैं. दिल्ली में पली-बढ़ीं और DPS द्वारका से पढ़ाई की. 10वीं में 92.20% और 12वीं में 90.70% अंक हासिल किए.

5 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

Image: Instagram

इंजीनियरिंग के बाद चुनी UPSC की राह

इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में इंजीनियरिंग की डिग्री लेने के बाद मोहिता ने सिविल सेवा को अपना लक्ष्य बनाया. सरकारी नौकरी का रास्ता छोड़कर उन्होंने UPSC की तैयारी शुरू कर दी.

6 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

Image: Instagram

चार बार मिली हार, पांचवीं कोशिश में बनीं IPS

UPSC के शुरुआती चार प्रयासों में मोहिता को सफलता नहीं मिली. हर असफलता से उन्होंने अपनी गलतियां समझीं और तैयारी को बेहतर किया. आखिरकार पांचवें प्रयास में परीक्षा पास कर IPS अधिकारी बनने का सपना पूरा किया.

7 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

Image: Instagram

IPS बनने के बाद KBC में जीते 1 करोड़

IPS बनने के बाद मोहिता शर्मा कौन बनेगा करोड़पति की हॉटसीट तक पहुंचीं. सवालों का सही जवाब देते हुए उन्होंने शो में 1 करोड़ की बड़ी रकम जीत ली. उनकी पहचान अब एक IPS अधिकारी के साथ KBC की करोड़पति विजेता के तौर पर भी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ओम प्रकाश

ओम प्रकाश (OP) पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. इन्होंने जनसंचार एवं पत्रकारिता में मास्टर्स किया है. इनकी पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रभात खबर (प्रिंट) पटना से हुई. इसके बाद इन्होंने दूरदर्शन पटना और कशिश न्यूज के साथ जुड़ कर प्रैक्टिकल हैंड्स ऑन एक्सपीरियंस हासिल किया. ये आकाशवाणी पटना के युवाओं के लिए समर्पित कार्यक्रम 'युवा वाणी' में भी कार्य कर चुके हैं. वर्तमान में OP प्रभात खबर डिजिटल के एजुकेशन बीट में कंटेंट राइटिंग का काम कर रहे हैं. इन्हें एजुकेशन और करियर से संबंधित गाइडेंस और खबरें आसान भाषा में स्टूडेंट्स तक पहुंचाना पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >