4 बार फेल होने के बाद भी नहीं मानी हार, देवांश को ऐसे मिला UPSC AIR 77

Devansh Gupta AIR 77: यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जाम में यूपी के रहने वाले देवांश ने AIR 77 हासिल किया है. लगातार 4 बार फेल होने के बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अपने 5वें प्रयास में यह परीक्षा पास कर लिया.

Devansh Gupta AIR 77: उत्तर प्रदेश के रहने वाले देवांश गुप्ता ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया 77 हासिल किया. उन्होंने  न सिर्फ अपने माता-पिता का सिर गर्व से ऊंचा किया है, बल्कि पूरे शहर का नाम रोशन कर दिया है. उन्होंने अपने 5वें प्रयास में यूपीएससी जैसे इस कठिन परीक्षा को पास किया है. आइए देवांश की जर्नी को करीब से जानते हैं. 

Devansh Gupta AIR 77: सिम्बायोसिस पुणे से की है लॉ की पढ़ाई

देवांश ने साल 2021 में पुणे के फेमस सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट से बीए एलएलबी (BA LLB) यानी कानून की पढ़ाई पूरी की थी. वकालत की डिग्री लेते ही उनके मन में देश और समाज के लिए कुछ बड़ा करने की इच्छा जगी. इसी सपने के साथ उन्होंने साल 2021 में ही बिना समय गंवाए पहली बार UPSC की परीक्षा दी, लेकिन पहली बार में उन्हें प्रीलिम्स (Pre) परीक्षा में ही कामयाबी नहीं मिल सकी.

मां और परिवार का मिला पूरा सपोर्ट

इस बेहद कठिन और मानसिक दबाव वाले सफर में देवांश के परिवार ने उनका पूरा साथ दिया. उनकी मां प्रो. किरण साहू खुद एक शिक्षित महिला हैं और वह गोकुलदास हिंदू गर्ल्स कॉलेज के मनोविज्ञान (Psychology) विभाग की विभागाध्यक्ष (HOD) हैं. मां के मनोविज्ञान के बैकग्राउंड और परिवार के सकारात्मक माहौल ने देवांश को कभी टूटने नहीं दिया. परिवार के इसी भरोसे और खुद के दृढ़ संकल्प के दम पर उन्होंने यह परीक्षा में सफलता हासिल की. 

उतार-चढ़ाव से भरा रहा UPSC का सफर

देवांश का UPSC का सफर काफी उतार-चढ़ाव से भरा रहा. साल 2022 में अपने दूसरे प्रयास में भी उन्हें निराशा हाथ लगी. इसके बाद साल 2023 में उन्होंने दोगुनी मेहनत की और प्री के साथ-साथ मुख्य परीक्षा (Mains) भी पास कर ली. वह इंटरव्यू तक पहुंचे, लेकिन लास्ट मेरिट लिस्ट में वह कटऑफ से सिर्फ 13 नंबर पीछे रह गए. इसके बाद चौथे प्रयास में तो वह प्री परीक्षा भी पास नहीं कर पाए. लगातार मिलती असफलताओं से कोई भी टूट सकता है, लेकिन देवांश ने हार नहीं मानी और लगातार प्रयास करते रहें. 

Devansh Gupta AIR 77: पांचवें प्रयास में मिली सफलता

UPSC की परीक्षा को देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है. हर साल लाखों लोग एग्जाम देते हैं, लेकिन सफलता कुछ ही लोगों को मिलती है. देवांश को यह कामयाबी इतनी आसानी से नहीं मिली. उन्होंने अपने पांचवें प्रयास (5th Attempt) में UPSC एग्जाम को क्रैक किया है. 

यह भी पढ़ें: किसान के बेटे हर्ष ने UPSC में किया कमाल, दूसरे प्रयास में हासिल की AIR 74

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >