CS Professional AIR 5 Success Story 2026: जिया शशिकांत सागर ने 407 मार्क्स के साथ पाई सफलता, लाॅ की भी कर रहीं पढ़ाई

CS Professional AIR 5 Success Story 2026: मुंबई की जिया शशिकांत सागर ने AIR 5 हासिल कर शानदार सफलता दर्ज की है. उन्होंने दोनों ग्रुप की परीक्षा पास करते हुए कुल 407 अंक स्कोर किए, जिसमें Group 1 में 215 और Group 2 में 192 अंक शामिल हैं. जिया ने 2024 में अपना CS सफर शुरू किया था और फिलहाल BA LLB के अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रही हैं. जानें उनकी सफलता की पूरी कहानी.

CS Professional AIR 5 Success Story 2026: इंसटीटयूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने 25 अगस्त 2026 को प्रोफेशनल और एग्जीक्यूटिव जून सेशन 2026 का रिजल्ट जारी किया है. इसके साथ ही टाॅपर लिस्ट भी जारी की गई है. इसमें CS प्रोफेशनल की टाॅपर लिस्ट में महाराष्ट्र के मुंबई की रहने वाली जिया शशिकांत सागर ने AIR 5 पर अपना नाम दर्ज किया है. आइए उनकी सक्सेस स्टोरी के बारे में और डिटेल में जानते हैं.

CS Professional AIR 5 Marks Scored: किनते मार्क्स के साथ पाई सफलता?

टाॅपर जिया शशिकांत सागर ने अपने LinkedIn पर एक पोस्ट के माध्यम से बताया है कि उन्होंने कुल 407 मार्क्स स्कोर कर यह सफलता पाई है. उन्होंने दोनों ग्रुप की परीक्षा के साथ पास की है. ग्रुप-1 में उन्होंने 215 माक्सै स्कोर किया है. वहीं ग्रुप-2 में उन्होंने 192 मार्क्स सकोर किया है. यह उनकी लगन और लगातर मेहनत का परिणाम है.

CS Professional AIR 5 Post: जिया शशिकांत सागर ने क्या लिखा अपने पोस्ट में?

जिया शशिकांत सागर ने अपने पोस्ट में लिखा कि पीछे मुड़कर देखने पर, जो चीज इस पल को और भी खास बनाती है, वह सिर्फ रैंक नहीं है. उन्होंने अपने काफी लंबे पोस्ट में अपने दिल की और अपने CS के सफर की बात कही, जो आज सच हो गई है. उन्होंने लिखा है कि शायद मैनिफेस्टेशन का मतलब सिर्फ यह लिखना नहीं है, कि आप क्या चाहते हैं. शायद इसका मतलब है, खुद को यह विश्वास करने की इजाजत देना कि कुछ बड़ा मुमकिन है, तब भी जब आप उसे कहने का भरोसा न रखते हों.

ये भी पढ़ें: Vikas Singh Panwar UPSC Success Story 2026: पहले प्रयास में बनें AIR 159, KBC में भी जीते थे 50 लाख रुपए, जानें पूरी कहानी

CS Professional AIR 5 Educational Background: क्या है उनका एजुकेशनल बैकग्राउंड?

जिया शशिकांत सागर ने अपना CS सफर 2024 में शुरू किया था, जाे 2026 में AIR 5 के साथ समाप्त हुआ. हालांकि वह CS के साथ लाॅ की पढ़ाई भी कर रही हैं. फिलहाल वह BA LLB के अंतिम वर्ष की छात्रा हैं. वह फिलहाल मुंबई के Kes Law College से LLB की पढ़ाई कर रही हैं, जाे वर्ष का कोर्स है. उनकी सोशल मीडिया प्रोफाइल से मिली जानकारी के मुताबिक उन्होंने 2022 में लाॅ की पढ़ाई शुरू की थी.

ये भी पढ़ें: Vikas Singh Panwar UPSC Success Story 2026: पहले प्रयास में बनें AIR 159, KBC में भी जीते थे 50 लाख रुपए, जानें पूरी कहानी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रगति सिन्हा

मैं प्रगति सिन्हा पिछले लगभग 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हूं। मुझे मुख्य रूप से शिक्षा से जुड़ी खबरों और उसमे हो रहे बदलावों व अपग्रेडेशन को समझना एवं उसे लोगों तक पहुंचाना पसंद है। प्रभात खबर डिजिटल के माध्यम से मेरा प्रयास रहता है कि शिक्षा जगत में हो रहे महत्वपूर्ण घटनाक्रम, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे और नई योजनाओं की जानकारी रीडर्स तक पहुंचा सकूं। मैं इससे पहले कोलकाता स्थित सन्मार्ग हिंदी डेली में एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुकी हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >