Ananya Rana AIR 60: हरियाणा के करनाल की रहने वाली अनन्या राणा ने अपनी मेहनत और लगन से पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है. UPSC परीक्षा 2025 में अनन्या ने 60वीं रैंक हासिल की है. अपनी कड़ी मेहनत और अनुशासन से यह सफलता प्राप्त की है. आइए अनन्या की जर्नी को करीब से जानते हैं.
Ananya Rana AIR 60: कौन है अनन्या राणा?
अनन्या एक ऐसे परिवार से आती हैं जहां पढ़ाई को बहुत महत्व दिया जाता है. उनके पिता, प्रोफेसर एसपी भट्टी, दयाल सिंह कॉलेज में केमिस्ट्री डिपार्टमेंट के हेड हैं. उनकी मां, डॉ. सोनिका भट्टी, नीलोखेड़ी में स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ पंचायती राज की प्रिंसिपल हैं. अनन्या अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने माता-पिता,और गुरुजनों को देती हैं, जिन्होंने हर मुश्किल समय में उनका साथ दिया.
Ananya Rana AIR 60: पढ़ाई में हमेशा रहीं गोल्ड मेडलिस्ट
अनन्या शुरू से ही पढ़ाई में बहुत होशियार रही हैं. उन्होंने अपनी स्कूलिंग करनाल के दयाल सिंह पब्लिक स्कूल से पूरी की, जहां वे 12वीं में टॉपर रहीं. इसके बाद उन्होंने दयाल सिंह कॉलेज से ग्रेजुएशन (BSc) किया. उन्होंने फिर IIT गांधीनगर से केमिस्ट्री में MSc करने के दौरान उन्हें गोल्ड मेडल भी मिला है.
चौथे प्रयास में मिली सफलता
अनन्या के लिए यूपीएससी का सफर आसान नहीं था. उन्होंने हार न मानते हुए लगातार कोशिशें जारी रखीं. यह उनका चौथा प्रयास था. इससे पहले 2023 की UPSC परीक्षा में उन्होंने 280वीं रैंक हासिल की थी, जिसके बाद उनका सिलेक्शन इंडियन रेविन्यू सर्विस (IRS) के लिए हुआ था. लेकिन उनका लक्ष्य IAS बनना था, इसलिए उन्होंने ट्रेनिंग के साथ अपनी पढ़ाई जारी रखी और इस बार 60वीं रैंक हासिल कर ली.
UPSC में सफल होने से पहले अनन्या ने हरियाणा सिविल सेवा (HCS) की परीक्षा भी पास की थी. वहां उनका चयन असिस्टेंट एक्साइज एंड टैक्सेशन ऑफिसर के पद पर हुआ था. एक के बाद एक कई सरकारी परीक्षाओं में अनन्या ने सफलता प्राप्त की है.
8 से 10 घंटे की मेहनत
अनन्या (Ananya Rana AIR 60) ने अपनी UPSC की तैयारी के लिए हर दिन 8 से 10 घंटे पढ़ाई करती थीं. कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगातार प्रयास से आज उन्होंने AIR 60 हासिल कर लिया.
यह भी पढ़ें: 2 बहनें और UPSC का सफर, 4 बार हुईं फेल, फिर भी नहीं मानी हार
