SKMCH Admission 2026: NEET UG 2026 के जरिए बिहार में MBBS में एडमिशन लेने की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है. मुजफ्फरपुर स्थित श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SKMCH) में इस साल MBBS सीटों की संख्या बढ़ा दी गई है. नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) के अनुसार, कॉलेज में पिछले साल 120 सीटें थीं, जिन्हें बढ़ाकर अब 150 कर दिया गया है. यानी इस सत्र से 30 अतिरिक्त छात्रों को MBBS में एडमिशन का मौका मिलेगा.
NMC ने बढ़ाई MBBS सीटें
NMC की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, SKMCH मुजफ्फरपुर में MBBS की सीटें 120 से बढ़ाकर 150 कर दी गई हैं. इससे मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए अधिक अवसर उपलब्ध होंगे. कॉलेज में प्रवेश NEET UG 2026 के स्कोर और काउंसलिंग के आधार पर किया जाएगा.
NEET UG के आधार पर होगा एडमिशन
SKMCH में MBBS में एडमिशन केवल NEET UG के जरिए मिलेगा. उम्मीदवारों को मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) और बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा बोर्ड (BCECEB) की काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होना होगा. सीट आवंटन NEET रैंक, कैटेगरी और सीट उपलब्धता के आधार पर किया जाएगा. काउंसलिंग के दौरान पहले ऑल इंडिया कोटा सी सीटें भरी जाएंगी. फिर बची हुई सीटों पर स्टेट कोटा से एडमिशन होगा. अधिक जानकारी के लिए कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट skmedicalcollege.org पर जाएं.
कॉलेज में उपलब्ध हैं कई प्रमुख विभाग
SKMCH में मेडिकल शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए कई डिपार्टमेंट्स हैं. इनमें एनेस्थिसियोलॉजी, एनाटॉमी, बायोकेमिस्ट्री, डेंटिस्ट्री, ईएनटी, नेत्र रोग, फॉरेंसिक मेडिसिन एवं टॉक्सिकोलॉजी, गायनी एवं प्रसूति रोग, मेडिसिन, माइक्रोबायोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स, कम्युनिटी मेडिसिन, बाल रोग, पैथोलॉजी, फार्माकोलॉजी, फिजियोलॉजी जैसे विभाग शामिल हैं.
छात्रों को मिलेगा फायदा
MBBS सीटों में बढ़ोतरी से बिहार समेत अन्य राज्यों के NEET अभ्यर्थियों को सरकारी मेडिकल कॉलेज में एडमिशन का बेहतर मौका मिलेगा. सीटें बढ़ने से काउंसलिंग के दौरान अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज में एडमिशन मिलने की संभावना भी बढ़ेगी.
यह भी पढ़ें- बिहार में फार्मेसी के लिए ये हैं टॉप 2 कॉलेज, NIRF Ranking में शामिल
