SBI Clerk Recruitment: बैंक में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. SBI यानी State bank of india ने जूनियर एसोसिएट के पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के तहत कुल 9124 पदों पर कैंडिडेट्स की नियुक्ति की जाएगी. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 11 अगस्त 2026 से शुरू हो गई है.
इच्छुक कैंडिडेट्स SBI की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 अगस्त 2026 तय की गई है.
SBI Clerk Recruitment: 9124 पदों पर होगी भर्तियां
SBI की इस भर्ती में जूनियर एसोसिएट के कुल 9124 पद शामिल हैं. इनमें अलग-अलग कैटेगरी के लिए पद निर्धारित किए गए हैं. भर्ती के लिए कैंडिडेट की उम्र 1 अप्रैल 2026 को कम से कम 20 साल और अधिकतम 28 साल होनी चाहिए. आरक्षित कैटेगरी के कैंडिडेट्स को नियम के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी. 7680 पद रेगुलर वैकेंसी के हैं और बाकि 1444 पद बैकलॉग वैकेंसी के हैं.
| श्रेणी | नियमित पद | बैकलॉग पद | कुल पद |
| सामान्य (UR) | 3,253 | — | 3,253 |
| EWS | 760 | — | 760 |
| OBC | 1,716 | 480 | 2,196 |
| SC | 1,114 | 355 | 1,469 |
| ST | 837 | 964 | 1,801 |
| कुल | 7,680 | 1,444 | 9,124 |
SBI Clerk Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन?
SBI जूनियर एसोसिएट भर्ती के लिए किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री रखने वाले कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं. जो कैंडिडेट ग्रेजुएशन के फाइनल ईयर या सेमेस्टर में हैं, वे भी निर्धारित शर्तों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं.
इस भर्ती में कैंडिडेट्स का चयन पहले प्रीलिम्स परीक्षा और फिर मेन्स परीक्षा के आधार पर होगा. इसके बाद संबंधित लोकल लैंग्वेज का टेस्ट भी देना होगा.
SBI Clerk Application Fee: कितनी है आवेदन फीस?
SBI Clerk भर्ती के लिए सामान्य, EWS और OBC कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 750 रुपये आवेदन फीस देनी होगी. वहीं SC, ST और दिव्यांग कैंडिडेट्स के लिए आवेदन फीस नहीं रखी गई है. फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें: हाईकोर्ट में 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट के लिए वैकेंसी, सैलरी 60 हजार से ज्यादा
How To Apply SBI Clerk Form: ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
- सबसे पहले SBI की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in पर जाएं.
- अब करियर सेक्शन में जाकर Current Openings पर क्लिक करें.
- यहां Junior Associates भर्ती से जुड़े लिंक को खोलें और Apply Online पर क्लिक करें.
- अब रजिस्ट्रेशन करके मांगी गई जानकारी भरें.
- इसके बाद फोटो, सिग्नेचर और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
- आवेदन फीस जमा करने के बाद फॉर्म को सबमिट कर दें.
- अंत में भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट या PDF जरूर सेव कर लें.
आप डायरेक्ट नीचे दिए गए लिंक पर भी क्लिक कर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं
SBI Junior Clerk Application Apply Online
SBI की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, इस भर्ती की प्रीलिम्स परीक्षा सितंबर 2026 में आयोजित की जा सकती है. परीक्षा की सटीक तारीख और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी बाद में जारी की जाएगी. बाकि जानकारी नीचे दिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक कर देख सकते हैंं.
SBI Junior Clerk Recruitment 2026 Offcial Notificaion
ये भी पढ़ें: Railway Recruitment 2026: इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में अप्रेंटिस के 1,010 पदों पर भर्ती
