BTech के बाद मिल सकती है ये 5 सरकारी नौकरियां, जानें कैसे होगा सेलेक्शन

Sarkari Naukri for BTech: बीटेक करने वाले छात्रों के लिए प्राइवेट सेक्टर की तरह सरकारी विभागों में भी बंपर भर्तियां निकलती हैं. अगर आप भी BTech होल्डर हैं या बीटेक कर रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके काम की है. यहां 5 ऐसे सरकारी नौकरियों के बारे में बताएंगे जो बीटेक स्टूडेंट्स के लिए बेस्ट हैं.

Sarkari Naukri for BTech: बीटेक करने के बाद ज्यादातर छात्र अच्छी नौकरी और स्थिर करियर की तलाश में रहते हैं. ऐसे में गवर्नमेंट सेक्टर इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए बेहतरीन ऑप्शन बनकर उभर रहा है. यहां अच्छी सैलरी, जॉब सिक्योरिटी, सम्मान और देश के बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका मिलता है. खास बात यह है कि 2026 में कई सरकारी विभाग टेक्निकल बैकग्राउंड के युवाओं की भर्ती पर जोर दे रहे हैं. अगर आपने भी BTech किया है या कर रहे हैं, तो ये 5 सरकारी नौकरी आपके लिए शानदार करियर ऑप्शन साबित हो सकते हैं.

रिसर्च और डेवलपमेंट में बनाएं करियर

अगर आपको नई तकनीक, रिसर्च और इनोवेशन में रुचि है, तो DRDO और ISRO जैसे संस्थानों में नौकरी शानदार विकल्प हो सकती है. यहां इंजीनियर देश के डिफेंस सिस्टम, मिसाइल टेक्नोलॉजी, सैटेलाइट और स्पेस प्रोजेक्ट्स पर काम करते हैं. यह सेक्टर उन छात्रों के लिए बेहतर माना जाता है जो टेक्निकल स्किल के साथ क्रिएटिव सोच रखते हैं. इन सेक्टर्स में करीब 8 लाख रुपये सालाना या उससे ज्यादा शुरुआती सैलरी हो सकती है.

चयन प्रक्रिया

  • GATE स्कोर
  • रिटेन एग्जाम
  • टेक्निकल इंटरव्यू

सिविल सेवा में इंजीनियरों की बढ़ रही मांग

आजकल बड़ी संख्या में इंजीनियर UPSC की तैयारी कर रहे हैं. टेक्निकल बैकग्राउंड वाले उम्मीदवार प्रशासनिक सेवाओं में बेहतर डिसिजन मेकिंग स्किल लेकर आते हैं. इंफ्रास्ट्रक्चर, टेक्नोलॉजी और पब्लिक पॉलिसी जैसे क्षेत्रों में इंजीनियर अहम भूमिका निभा सकते हैं.

परीक्षा प्रक्रिया

  • प्रीलिम्स
  • मेंस
  • इंटरव्यू

Sarkari Naukri for BTech: रेलवे में इंजीनियर के लिए शानदार अवसर

भारतीय रेलवे दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्क में से एक है. यहां सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरों की हमेशा मांग रहती है. रेलवे में ब्रिज, ट्रैक, सिग्नलिंग और हाई स्पीड ट्रेन प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका मिलता है. रेलवे में भर्तियां रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से निकलती हैं.

चयन प्रक्रिया

  • कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT)
  • टेक्निकल एग्जाम
  • मेडिकल टेस्ट

बैंकिंग सेक्टर में बढ़ी इंजीनियरों की डिमांड

डिजिटल बैंकिंग और साइबर सिक्योरिटी के बढ़ते इस्तेमाल के कारण अब सरकारी बैंकों में भी इंजीनियरों की मांग तेजी से बढ़ रही है. आईटी ऑफिसर, साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट और फिनटेक डेवलपर जैसे पदों पर BTech ग्रेजुएट्स को मौका मिलता है. IBPS की तरफ से स्पेशलिस्ट ऑफिसर (IBPS SO) वैकेंसी के माध्यम से बैंकिंग सेक्टर में भर्तियां होती हैं. इसके अलावा SBI और RBI की ओर से भी टेकिनकल फील्ड की वैकेंसी जारी होती है.

चयन प्रक्रिया

  • ऑनलाइन एग्जाम
  • प्रोफेशनल नॉलेज टेस्ट
  • इंटरव्यू

टेलीकम्यूनिकेशन सेक्टर में भी बड़ा स्कोप

5G और डिजिटल इंडिया के विस्तार के साथ टेलीकम्यूनिकेशन सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है. इस क्षेत्र में नेटवर्क डेवलपमेंट, साइबर सिक्योरिटी और टेक्निकल मेंटेनेंस जैसे कामों में इंजीनियरों की जरूरत रहती है. इसके लिए BSNL लगभग हर साल हजारों की संख्या में वैकेंसी जारी करता है. स्टेट लेवल पर टेलीकॉम डिपार्टमेंट की तरफ से भी भर्तियां निकलती हैं.

चयन प्रक्रिया

GATE स्कोर
लिखित परीक्षा
इंटरव्यू

BTech छात्रों के लिए क्यों खास हैं ये सरकारी नौकरियां?

इन सरकारी नौकरियों में केवल अच्छी सैलरी ही नहीं मिलती, बल्कि लंबे समय तक करियर सिक्योरिटी, प्रमोशन और देश के बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका भी मिलता है. अगर आपकी टेक्निकल स्किल मजबूत है और आप स्थिर करियर चाहते हैं, तो 2026 में ये सेक्टर आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं.

भूमि शर्मा की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें: महारत्न सरकारी कंपनी में नौकरी पाने का मौका, यहां तुरंत करें अप्लाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >