हायर एजुकेशन को मजबूत करने वाला, बजट 2026 पर क्या बोले रेवा यूनिवर्सिटी के चांसलर

Budget 2026: केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर शिक्षा जगत में काफी चर्चा है. रेवा यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ पी श्यामा राजू का मानना है कि इस बार का बजट भारत की शिक्षा यात्रा में लोगों को सबसे आगे रखता है. सरकार ने साफ संकेत दे दिया है कि अब शिक्षा सिर्फ इमारतों और डिग्री तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इसका सीधा फोकस स्टूडेंट्स और उनके फ्यूचर पर होगा.

Budget 2026: इस बार का केंद्रीय बजट 2026-27 सिर्फ नंबर और आंकड़ों की कहानी नहीं है. ये बजट साफ तौर पर ये बताता है कि सरकार अब शिक्षा को भविष्य की तैयारी मान रही है. रेवा यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ पी श्यामा राजू का कहना है कि यह बजट भारत की शिक्षा यात्रा में लोगों को सबसे आगे रखता है. बजट का फोकस साफ है. मजबूत यूनिवर्सिटीज, डिजिटल नॉलेज की आसान पहुंच और ऐसे स्टूडेंट्स तैयार करना जो आने वाले कल की जरूरतों को समझते हों. यही सोच इस बजट को पिछले कई बजटों से अलग बनाती है.

Budget 2026 में रिसर्च और इंडस्ट्री पर बात

डॉ श्यामा राजू के मुताबिक, यूनिवर्सिटीज को मजबूत करने का मतलब सिर्फ नई इमारतें खड़ी करना नहीं है. असली मकसद है ऐसी जगह बनाना जहां पढ़ाई, रिसर्च और इंडस्ट्री एक साथ चलें. बजट 2026-27 में यूनिवर्सिटीज को अपग्रेड करने पर जो जोर दिया गया है, उससे स्टूडेंट्स को क्लासरूम के बाहर सीखने का मौका मिलेगा. इससे ग्रेजुएट्स सिर्फ डिग्री लेकर नहीं निकलेंगे, बल्कि उनके पास काम करने लायक स्किल्स भी होंगी.

क्रिएटर लैब्स और डिजिटल लर्निंग

डिजिटल नॉलेज तक पहुंच बढ़ाने का मतलब ये भी है कि गांव और छोटे शहरों के स्टूडेंट्स को अब बड़े शहरों जैसी सुविधाएं मिल सकेंगी. डॉ श्यामा राजू मानते हैं कि डिजिटल लर्निंग एजुकेशन गैप को कम करने में बड़ी भूमिका निभाएगी. आज के स्टूडेंट्स सिर्फ पढ़ना नहीं चाहते, बल्कि बनाना और एक्सप्लोर करना चाहते हैं. इसी सोच के साथ क्रिएटर लैब्स जैसी पहल सामने आई है.

यूनिवर्सिटी टाउनशिप

डॉ पी श्यामा राजू का मानना है कि बजट में पांच यूनिवर्सिटी टाउनशिप विकसित करने का प्रस्ताव शिक्षा को और आसान बनाएगा. पढ़ाई, हॉस्टल, रिसर्च और बाकी जरूरी सुविधाएं एक ही जगह मिलने से स्टूडेंट्स का समय और एनर्जी दोनों बचेंगे. इसके साथ ही लड़कियों के हॉस्टल की सुविधा बढ़ाकर STEM लर्निंग को मजबूत करने की बात भी कही गई है. इससे ज्यादा लड़कियां साइंस और टेक्नोलॉजी जैसे सेक्टर में आगे आएंगी.

यह भी पढ़ें: रेवा यूनिवर्सिटी में रिसर्च का मंच, कॉन्क्लेव 2025 का भव्य आयोजन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >