Sarkari Naukri 2026: मध्य प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में हॉस्पिटल असिस्टेंट के पदों पर बंपर भर्ती निकली है. इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 1200 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. खास बात यह है कि इसके लिए केवल 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाना होगा.
इस भर्ती (Sarkari Naukri 2026) प्रक्रिया के लिए आवेदन 7 मई 2026 से शुरू हो चुके हैं. इच्छुक उम्मीदवार 21 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी 21 मई 2026 ही तय की गई है. अगर आवेदन फॉर्म में कोई गलती हो जाती है तो उसमें सुधार करने के लिए 26 मई 2026 तक मौका मिलेगा. भर्ती परीक्षा 24 जून 2026 से शुरू होगी.
Sarkari Naukri 2026: कैसे करें अप्लाई?
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर Hospital Assistant Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- अब न्यू रजिस्ट्रेशन करके जरूरी जानकारी भरें.
- लॉगिन आईडी और पासवर्ड से पोर्टल में लॉगिन करें.
- आवेदन फॉर्म को ध्यान से भरें.
- जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
- आवेदन फीस जमा करें.
- फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंट निकाल लें.
MP Hospital Assistant Recruitment Notification PDF Check Here
एप्लीकेशन फीस
सामान्य वर्ग और अन्य राज्य के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 560 रुपये रखी गई है. वहीं ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 310 रुपये फीस देनी होगी. इसमें पोर्टल चार्ज भी शामिल है. फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या ई-चालान के जरिए किया जा सकता है.
MP Hospital Assistant Eligibility: कौन कर सकता है अप्लाई?
हॉस्पिटल असिस्टेंट के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है. इसके अलावा उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 40 साल तय की गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र सीमा में छूट भी दी जाएगी.
यह भी पढ़ें: UP Police SI का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें लिस्ट
