RSSB Teaching Associate Recruitment 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने टीचिंग एसोसिएट का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. अगर आप राजस्थान में कॉलेज एजुकेशन के फील्ड में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक सुनहरा मौका है. राजस्थान सरकार ने इस बार कुल 3,540 पदों पर बंपर वैकेंसी निकाली है.
ये पोस्ट पूरी तरह से कन्ट्रैक्चूअल बेस्ड है और राजस्थान कॉलेज शिक्षा समिति (Raj-CES) के तहत भरे जाएंगे. इसमें हिंदी, इंग्लिश, हिस्ट्री, जियोग्राफी और पॉलिटिकल साइंस जैसे लगभग 32 सब्जेक्ट को शामिल किया गया है.
RSSB Teaching Associate Recruitment 2026: इम्पॉर्टेंट डेट्स
- नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: 30 अप्रैल 2026
- आवेदन शुरू होने की तिथि: 05 मई 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 03 जून 2026
- परीक्षा की संभावित तिथि: अगस्त से अक्टूबर 2026 के बीच
कौन कर सकता है अप्लाई
- रिलेटेड सब्जेक्ट में कम से कम 55% मार्क्स के साथ मास्टर डिग्री (PG) होनी चाहिए. (आरक्षित वर्गों को 5% की छूट दी गई है).
- कैंडिडेट्स ने UGC/CSIR-NET या SLET/SET परीक्षा पास की हो.
- कैंडिडेट्स की उम्र 21 से 40 साल तक होनी चाहिए. आरक्षण के दायरे में आने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट मिलेगी.
वैकेंसी डिटेल्स
| नंबर | विषय का नाम (Subject) | कुल सीटें (Post) |
| 1 | कंप्यूटर साइंस | 58 |
| 2 | ड्राइंग | 36 |
| 3 | इकोनॉमिक्स | 121 |
| 4 | इंग्लिश | 314 |
| 5 | ज्योग्राफी | 365 |
| 6 | हिंदी | 393 |
| 7 | हिस्ट्री | 355 |
| 8 | होम साइंस | 104 |
| 9 | पॉलिटिकल साइंस | 339 |
| 10 | पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन | 74 |
| 11 | संस्कृत | 150 |
| 12 | सोशियोलॉजी | 185 |
| 13 | उर्दू | 32 |
| 14 | वनस्पति विज्ञान (बॉटनी) | 85 |
| 15 | केमिस्ट्री | 103 |
| मैथ्स | 90 | |
| 17 | फिजिक्स | 85 |
| 18 | जीव विज्ञान (जूलॉजी) | 95 |
| 19 | एबीएसटी (अकाउंटेंसी) | 30 |
| 20 | बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन | 30 |
| 21 | ईएएफएम. (इकोनॉमिक्स एंड फाइनेंस) | 30 |
| 22 | कानून (लॉ) | 33 |
| 23 | बागवानी (हॉर्टिकल्चर) | 44 |
| 24 | एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग | 43 |
| 25 | एग्रीकल्चर इकोनॉमिक्स | 43 |
| 26 | एग्रीकल्चर एक्सटेंशन | 44 |
| 27 | सस्य विज्ञान | 43 |
| 28 | एनिमल साइंस | 43 |
| 29 | एंटोमोलॉजी | 43 |
| 30 | बीज और फसल सुधार (जेनेटिक्स) | 43 |
| 31 | प्लांट पैथोलॉजी | 43 |
| 32 | सॉइल साइंस | 44 |
| कुल | कुल पद | 3,540 |
RSSB Teaching Associate Recruitment 2026 Details Check Here
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
- सबसे पहले RSSB की ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं.
- सारी डिटेल्स डालकर न्यू रजिस्ट्रेशन करें.
- लॉगिन करने के बाद Contractual Teaching Associate (Raj-CES) 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- Apply Now पर क्लिक करके फॉर्म भर सकते हैं.
- अब जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
- फिर फीस जमा करें.
- लास्ट में फॉर्म सबमिट करके प्रिंट निकाल लें.
सैलरी और काम की अवधि
सिलेक्टेड कैंडिडेट्स (RSSB Teaching Associate Recruitment 2026) को 28,850 रुपये प्रतिमाह फिक्स्ड सैलरी दी जाएगी. यह कन्ट्रैक्चूअल वैकेंसी है, इसलिए शुरुआत में यह नियुक्ति 5 साल के लिए हो सकती है, जिसे बाद में नियमों के अनुसार 3 साल तक और बढ़ाया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: MP में 10वीं पास के लिए बड़ा मौका, 1200 पदों पर निकली भर्ती
