बीपीएससी 72वीं कंबाइंड परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी, 1230 पदों पर होंगी भर्तियां

BPSC 72nd Exam 2026: बीपीएससी कंबाइंड एग्जाम का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है. बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की तरफ से 72वीं कंबाइंड परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है. इस बार 1230 खाली पदों पर भर्तियां होंगी.

BPSC 72nd Exam 2026: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है. बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन यानी BPSC ने 72वीं कंबाइंड परीक्षा 2026 का (BPSC 72nd Exam 2026) नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के जरिए कुल 1230 पदों को भरा जाएगा. लंबे समय से इस परीक्षा का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अब आवेदन करने का मौका आ गया है.

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 मई 2026 से शुरू होगी. वहीं आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 मई 2026 तय की गई है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार ना करें और समय रहते अपना फॉर्म भर लें. देरी होने पर आवेदन का मौका हाथ से निकल सकता है.

BPSC 72nd Exam 2026: ऐसे कर सकेंगे अप्लाई

  • आवेदन शुरू होने पर सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर BPSC 72nd Exam 2026 से जुड़ा लिंक खोलें.
  • नए यूजर हैं तो पहले रजिस्ट्रेशन करें.
  • इसके बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें.
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
  • आवेदन फीस जमा करें.
  • फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंट निकाल लें.

BPSC 72nd Exam 2026 नोटिस देखें

यह एक कंबाइंड प्रतियोगिता परीक्षा होती है, जिसमें प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू जैसे चरण शामिल होते हैं. उम्मीदवारों को हर स्टेज पास करना जरूरी होता है. परीक्षा का स्तर थोड़ा कठिन होता है, इसलिए तैयारी मजबूत रखना जरूरी है.

यह भी पढ़ें: 2 घंटे में 100 सवाल, जानें कैसे होगी यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >