WB Board 10th Result 2026: पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (WBBSE) आज माध्यमिक (10वीं) परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी करने वाला है. ऐसे स्टूडेंट्स जो रिजल्ट का वेट कर रहे हैं, उन्हें बता दें कि आज 9:30 बजे रिजल्ट आएगा. रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ जैसी डिटेल्स के साथ स्टूडेंट्स तैयार रहें.
किन-किन वेबसाइट पर देख सकते हैं रिजल्ट?
- wbresults.nic.in
- wbbse.wb.gov.in
कैसे चेक करें WB बोर्ड 10वीं रिजल्ट?
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट wbresults.nic.in पर जाएं.
- WB Madhyamik Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालें.
- सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- मार्कशीट डाउनलोड या प्रिंट कर लें.
रिजल्ट के बाद री-वैल्यूएशन करें
पश्चिम बंगाल 10वीं रिजल्ट से अगर आप खुश नहीं होंगे तो पुनर्मूल्यांकन (re-evaluation) का ऑप्शन दिया जाएगा. ऐसे स्टूडेंट्स जो एक या दो विषयों में पास नहीं हो पाएंगे, उनके लिए कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित की जाएगी.
कब आएगी ओरिजिनल मार्कशीट?
रिजल्ट जारी होने के कुछ दिनों के भीतर छात्रों को ओरिजिनल मार्कशीट दी जाएगी. छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपनी संबंधित स्कूलों से मार्कशीट के लिए संपर्क करें. ओरिजिनल मार्कशीट आगे की पढ़ाई के लिए बहुत जरूरी है.
कब हुई थी परीक्षा?
पश्चिम बंगाल 10वीं बोर्ड की परीक्षा 2 फरवरी से 12 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई थी. परीक्षा एक ही शिफ्ट में सुबह 10:45 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक ऑफलाइन (पेन और पेपर) मोड में आयोजित की गई थी.इस वर्ष 2,682 केंद्रों पर लगभग 9.71 लाख उम्मीदवारों ने 10वीं वेस्ट बंगाल परीक्षा दी थी. इनमें से 5,44,606 छात्राएं, 4,26,733 छात्र और एक ट्रांसजेंडर कैंडिडेट ने रजिस्ट्रेशन किया था.
यह भी पढ़ें- DigiLocker पर मिलेगा पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, यहां करें रजिस्ट्रेशन
