मां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, बेटे ने WB 10वीं में मारी बाजी, इंजीनियर बनने का सपना

WB 10th Result Topper Story: मैनाक मंडल में पश्चिम बंगाल 10वीं बोर्ड परीक्षा में संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया है. वे फ्यूचर में इंजीनियर बनना चाहते हैं.

WB 10th Result Topper Story: पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (WBBSE) ने माध्यमिक (10वीं) परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस साल कुल 86.83 प्रतिशत छात्र परीक्षा में सफल हुए हैं. इस परीक्षा में 99.29% प्रतिशत मार्क्स हासिल करके मैनाक मंडल ने तीसरा स्थान हासिल किया है. 

मां आंगनबाड़ी में करती है काम

मैनाक मंडल पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले के रायपुर थाना क्षेत्र के निवासी हैं. मैनाक इस थाना क्षेत्र के जंगलमहल इलाके के फुलकुसुमा के रहने वाले हैं. उनके पिता शिशिर मंडल एक व्यवसायी हैं. वहीं मैनाक की मां आंगनवाड़ी कर्मी हैं. 

इंजीनियर बनने का सपना

बांकुड़ा क्रिश्चन कॉलेजिएट स्कूल के छात्र मैनाक मंडल ने माध्यमिक परीक्षा में संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया है. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें यकीन था कि वे टॉपर्स लिस्ट में जगह बना पाएंगे. पढ़ाई के साथ-साथ मानक को खेलकूद का शौक है. मानक फ्यूचर में इंजीनियर बनने का सपना देख रहे हैं.

स्कूल और गांव के लोग भी बेहद खुश हैं

बेटे की इस सफलता के बाद पूरा परिवार बेहद खुश है. साथ ही गांव और स्कूल में खुशी का माहौल है. स्थानीय लोग भी मैनाक की उपलब्धि को इलाके के अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बता रहे हैं. मैनाक के परिवार का मानना है कि सही दिशा में मेहनत की जाए तो सफलता जरूर मिलती है.

8 मई को जारी हुआ पश्चिम बंगाल 10वीं बोर्ड रिजल्ट


आज यानी कि 8 मई 2026 को पश्चिम बंगाल बोर्ड द्वारा 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया गया है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट wbresults.nic.in पर देख सकते हैं. अभिरूप भद्रा ने 99.71% मार्क्स के साथ प्रथम स्थान हासिल किया है.

यह भी पढ़ें- WB Board 10th Result 2026 Out: पश्चिम बंगाल 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, 86.83 हुए पास

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >