UPSC NDA 1 का रिजल्ट जारी, upsc.gov.in पर करें चेक

UPSC NDA 1 Result 2026 OUT: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से NDA और Naval Academy Examination (I) 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. यह परीक्षा 12 अप्रैल 2026 को आयोजित हुई थी. लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार अब SSB इंटरव्यू के लिए बुलाए जाएंगे.

UPSC NDA 1 Result 2026 OUT: यूपीएससी एनडीए में चयनित कैंडिडेट्स Army, Navy और Air Force विंग्स में एडमिशन के लिए अगले चरण में हिस्सा लेंगे. यह कोर्स 1 जनवरी 2027 से शुरू होगा. रिजल्ट UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर उपलब्ध है.

UPSC NDA 1 Result 2026 ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर NDA & NA Examination I 2026 Result लिंक पर क्लिक करें.
  • रिजल्ट की PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी.
  • अब Ctrl+F दबाकर अपना रोल नंबर सर्च करें.
  • अगर रोल नंबर लिस्ट में है तो आप SSB इंटरव्यू के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं.
  • रिजल्ट PDF डाउनलोड करके सेव कर लें.

रिजल्ट के बाद क्या?

लिखित परीक्षा पास करने वाले सभी उम्मीदवारों की उम्मीदवारी फिलहाल प्रोविजनल मानी जाएगी. आयोग ने साफ कहा है कि रिजल्ट जारी होने के दो हफ्ते के अंदर कैंडिडेट्स को Indian Army की वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा.

इसके बाद उम्मीदवारों को SSB इंटरव्यू सेंटर और तारीख की जानकारी उनके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भेजी जाएगी. जो उम्मीदवार पहले से वेबसाइट पर रजिस्टर हैं, उन्हें दोबारा रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत नहीं होगी.

उम्मीदवारों को SSB इंटरव्यू के दौरान अपनी उम्र और शैक्षणिक योग्यता से जुड़े ओरिजिनल डॉक्यूमेंट साथ ले जाने होंगे. आयोग ने यह भी बताया है कि NDA 1 Exam 2026 के कटऑफ और मार्क्स पूरी चयन प्रक्रिया खत्म होने के बाद जारी किए जाएंगे. फाइनल रिजल्ट आने के बाद ये डिटेल्स 30 दिनों तक UPSC की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगी.

यह भी पढ़ें: 8 नंबर से चूके पर हिम्मत नहीं हारी, चौथे प्रयास में अनिमेष को UPSC में AIR 428

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >