BArch Career Options: अगर आपने BArch (बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर) किया है या इस फील्ड में करियर बनाने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए कई शानदार करियर ऑप्शन मौजूद हैं. तेजी से बढ़ते इंफ्रास्ट्रक्चर और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स की वजह से आर्किटेक्चर प्रोफेशन में मांग लगातार बढ़ रही है.
जूनियर आर्किटेक्ट
BArch पूरा करने के बाद छात्र जूनियर आर्किटेक्ट के रूप में अपने करियर की शुरुआत कर सकते हैं. इसमें बिल्डिंग डिजाइन, ड्रॉइंग और प्रोजेक्ट प्लानिंग पर काम करना होता है. इसके अलावा इंटीरियर डिजाइनर के रूप में भी अच्छा स्कोप है, जहां घर, ऑफिस और कमर्शियल स्पेस को आकर्षक और उपयोगी बनाने का काम किया जाता है.
Urban Planner
आजकल Urban Planner (शहरी योजनाकार) की भी काफी डिमांड है. ये प्रोफेशनल शहरों की प्लानिंग, ट्रैफिक सिस्टम और पब्लिक फैसिलिटी को बेहतर बनाने पर काम करते हैं. वहीं, 3D डिजाइन और डिजिटल मॉडलिंग में रुचि रखने वाले छात्र 3D Visualizer बन सकते हैं.
प्रोजेक्ट मैनेजर
इसके अलावा BArch ग्रेजुएट्स Project Manager के तौर पर भी काम कर सकते हैं, जहां निर्माण कार्य, बजट और टीम मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभालनी होती है.
खुद का स्टार्टअप
इस फील्ड की खास बात यह है कि छात्र अपना खुद का आर्किटेक्चर या डिजाइन स्टूडियो भी शुरू कर सकते हैं. कई युवा आज Freelancing के जरिए भी अच्छी कमाई कर रहे हैं.
कहां मिलती है नौकरी?
- प्राइवेट आर्किटेक्चर फर्म
- रियल एस्टेट कंपनियां
- सरकारी विभाग (PWD, Metro Projects, Smart City Mission)
- डिजाइन स्टूडियो
- कंस्ट्रक्शन कंपनियां
- फ्रीलांसिंग का भी मौका
कितनी कमाई हो सकती है?
फ्रेशर्स को शुरुआत में 3 लाख से 6 लाख सालाना तक पैकेज मिल सकता है. अनुभव बढ़ने के साथ सैलरी और अवसर दोनों बढ़ते जाते हैं. सैलरी जॉब रोल, लोकेशन और एक्सपीरियंस पर निर्भर करती है.
यह भी पढ़ें- करियर को नई दिशा देंगे ये 4 कोर्स, जानिए क्यों है डिमांड में
