UP BEd JEE Result 2026: बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी, झांसी ने उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (UP BEd JEE) 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. परीक्षा में शामिल कैंडिडेट्स अब ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड और रैंक कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. रिजल्ट 16 जून 2026 को घोषित किया गया.
रिजल्ट जारी होने के साथ ही अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है. कैंडिडेट्स अपने यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन कर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. स्कोरकार्ड में मिले मार्क्स, रैंक और क्वालिफाइंग स्टेटस जैसी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध होगी.
ऐसे डाउनलोड करें UP BEd JEE 2026 स्कोरकार्ड
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाएं.
- होमपेज पर UP BEd JEE Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- अपना User ID और पासवर्ड डालें.
- कैप्चा भरकर सबमिट करें.
- स्क्रीन पर स्कोरकार्ड दिखाई देगा.
- स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और फ्यूचप के लिए प्रिंटआउट सेव कर लें.
स्कोरकार्ड में क्या-क्या होगा?
UP BEd JEE 2026 स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, कैटेगरी, मार्क्स, मेरिट रैंक और क्वालिफाइंग स्टेटस जैसी जानकारियां दर्ज होंगी. अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे स्कोरकार्ड में दर्ज सभी डिटेल्स को जांच लें.
अब क्या होगा अगला चरण?
रिजल्ट घोषित होने के बाद सफल कैंडिडेट्स को काउंसलिंग प्रक्रिया में हिस्सा लेना होगा. काउंसलिंग के दौरान उम्मीदवारों को कॉलेज ऑप्शन भरने, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और सीट आवंटन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी. काउंसलिंग कार्यक्रम जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा.
यह भी पढ़ें- MP बोर्ड 10वीं सेकेंड परीक्षा का रिजल्ट जारी, इस बार सिर्फ 40.47 प्रतिशत हुए पास
