UGC NET June 2026 Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट जून 2026 री-एग्जाम की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है. यह री-एग्जाम इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी विषयों के लिए आयोजित किया गया था. परीक्षा में शामिल कैंडिडेट्स अब अपनी प्रोविजनल आंसर की और रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स देख सकते हैं. अगर किसी सवाल के उत्तर पर आपत्ति है, तो तय समय के अंदर Answer Key पर चैलेंज दर्ज कराया जा सकता है.
9 और 10 सितंबर को हुई थी परीक्षा
NTA ने 16 अगस्त 2026 को UGC NET जून 2026 री-एग्जाम का आयोजन किया था. इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी विषयों की परीक्षा 9 सितंबर और 10 सितंबर 2026 को देश के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर हुई थी. अब एजेंसी ने इन तीनों विषयों की प्रोविजनल आंसर की और उम्मीदवारों के रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स ऑनलाइन उपलब्ध करा दिए हैं.
13 सितंबर तक कर सकते हैं आंसर की पर ऑब्जेक्शन
उम्मीदवार प्रोविजनल आंसर की देखने के बाद किसी सवाल के उत्तर से संतुष्ट नहीं हैं, तो उसके खिलाफ आपत्ति (ऑब्जेक्शन) दर्ज करा सकते हैं. आंसर की चैलेंज के लिए कैंडिडेट्स को 10 सितंबर से 13 सितंबर 2026 तक का समय दिया गया है.
हर सवाल पर देनी होगी 200 रुपये फीस
प्रोविजनल आंसर की को चुनौती देने के लिए कैंडिडेट्स को प्रति सवाल 200 रुपये की प्रोसेसिंग फीस देनी होगी. अगर कैंडिडेट्स की चुनौती सही पाई जाती है और NTA उसे स्वीकार कर लेता है, तो जमा की गई फीस पूरी तरह रिफंड कर दी जाएगी.उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय सीमा के अंदर ही अपनी ऑब्जेक्शन दर्ज करें. लास्ट डेट के बाद आंसर की चैलेंज स्वीकार नहीं किया जाएगा.
कब हुआ था UGC NET री-एग्जाम?
| विषय | री-एग्जाम की तारीख | Answer Key Challenge |
| English | 9 और 10 सितंबर 2026 | 10 से 13 सितंबर 2026 |
| Commerce | 9 और 10 सितंबर 2026 | 10 से 13 सितंबर 2026 |
| Sociology | 9 और 10 सितंबर 2026 | 10 से 13 सितंबर 2026 |
ये भी पढ़ें: Railway Technician भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, 6557 पदों के लिए इस दिन होगा एग्जाम
