MP ग्रुप 5 का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

MP Group 5 Result 2026: मध्य प्रदेश में ग्रुप 5 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड की तरफ से ग्रुप 5 भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है. कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट- esb.mp.gov.in पर रिजल्ट चेक कर सते हैं.

MP Group 5 Result 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) की ओर से ग्रुप 5 भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हजारों उम्मीदवारों के लिए यह बड़ी खबर है. जिन अभ्यर्थियों ने स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और अन्य पदों के लिए आयोजित इस भर्ती परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं.

एमपी ग्रुप 5 भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 मार्च 2026 से शुरू हुई थी. उम्मीदवारों को आवेदन करने का मौका 30 मार्च 2026 तक दिया गया था. इसके बाद आवेदन फॉर्म में सुधार की अंतिम तिथि 4 अप्रैल 2026 तय की गई थी.

MP Group 5 Result 2026: ऐसे चेक करें

  • सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं.
  • होम पेज पर MP Group 5 Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब मांगी गई जानकारी जैसे आवेदन संख्या, जन्मतिथि या अन्य विवरण दर्ज करें.
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें.
  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा.
  • भविष्य की जरूरत के लिए रिजल्ट डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें.

MP Group 5 Result 2026 Direct Link Check Here

भर्ती परीक्षा 15 अप्रैल 2026 से शुरू हुई थी. परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 10 अप्रैल 2026 को जारी किए गए थे. वहीं, आंसर की 24 अप्रैल 2026 को जारी की गई थी. अब 10 जून 2026 को बोर्ड ने परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है.

291 पदों पर भर्तियां

इस भर्ती अभियान के माध्यम से स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और अन्य ग्रुप 5 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा के आधार पर उम्मीदवारों का मूल्यांकन किया गया है. चयन से जुड़ी आगे की प्रक्रिया की जानकारी बोर्ड अलग से जारी करेगा.

यह भी पढ़ें: 23 की उम्र में पास की 19 परीक्षाएं, छत्तीसगढ़ की इस बेटी को अब राष्ट्रपति देंगी गोल्ड मेडल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravi mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >