MPBSE MP Board 5th, 8th Result 2025 LIVE: एमपी बोर्ड 5वीं का रिजल्ट किया जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

MPBSE MP Board 5th, 8th Result 2025 LIVE: एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है.

Live Updates
9:48 PM. 28 Mar 25 4:18 PM. 28 Mar

MPBSE MP Board 5th-8th Result LIVE: एमपी बोर्ड 5वीं का रिजल्ट किया जारी, करें चेक

MPBSE MP Board 5th Result 2025 OUT in Hindi: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने 28 मार्च 2025 को कक्षा 5वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है. छात्र और अभिभावक आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in और mpbse.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र अपने रोल नंबर और स्कूल आईडी के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

5:45 PM. 28 Mar 25 12:15 PM. 28 Mar

MPBSE MP Board 5th-8th Result LIVE: ट्विटर पर दी जानकारी

5:31 PM. 28 Mar 25 12:01 PM. 28 Mar

MPBSE MP Board 5th-8th Result LIVE:कब हुई थी MP Board 5वीं- 8वीं की परीक्षा ?

एमपी बोर्ड की कक्षा 5वीं-8वीं की परीक्षाएं 24 फरवरी से 5 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थीं. परीक्षा के मूल्यांकन के लिए पूरे मध्य प्रदेश में कुल 322 केंद्र स्थापित किए गए थे. उत्तर पुस्तिकाओं की जांच और आधिकारिक पोर्टल पर अंक अपलोड करने के लिए 1,19,000 से अधिक मूल्यांकनकर्ताओं की नियुक्ति की गई थी.

5:03 PM. 28 Mar 25 11:33 AM. 28 Mar

MPBSE MP Board 5th-8th Result LIVE: इन छात्रों को दिया जाएगा सप्लीमेंट्री परीक्षा मे बैठने का मौका

मध्य प्रदेश बोर्ड 5वीं, 8वीं में 2 विषयों में फेल होने वाले छात्रों को परिशान होने की जरूरत नहीं है उन्हें परीक्षा सप्लीमेंट्री में बैठने का मौका दिया जाएगा .

4:40 PM. 28 Mar 25 11:10 AM. 28 Mar

MPBSE MP Board 5th-8th Result LIVE: पिछले साल कब आया था एमपी बोर्ड का रिजल्ट ?

पिछले साल एमपी बोर्ड 5वीं-8वीं परीक्षा का परिणाम 23 अप्रैल 2024 को जारी हुआ था. लेकिन इस बार करीब एक माह पहले नतीजे घोषित किए जा रहे हैं.

4:36 PM. 28 Mar 25 11:06 AM. 28 Mar

MPBSE MP Board 5th-8th Marksheet Details: मध्य प्रदेश बोर्ड 5वीं,8वीं की मार्कशीट में क्या डिटेल्स होंगे ?

1. स्टूडेंट का नाम

2. पिता का नाम

3. रोल नंबर

4. स्कूल का नाम

5. स्कूल कोड

6. सब्जेक्ट वाइज मार्क्स

7. कुल मार्क्स

8. रिजल्ट का स्टेटस

MPBSE MP Board 5th, 8th Result 2025 LIVE: एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) के राज्य शिक्षा केंद्र (RSKMP) की तरफ से कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट आज यानी 28 मार्च 2025 को दोपहर 1 बज जारी कर दिया है. छात्र MPBSE Exam की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in और rskmp.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए विद्यार्थियों को अपने यूनिक रोल नंबर का उपयोग करना होगा. रिजल्ट से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट यहां देख सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >