एमपी बोर्ड 10वीं में लड़कियां अव्वल, जानें कैसा रहा इस साल का पास प्रतिशत

MPBSE MP Board 10th Result 2026: एमपी बोर्ड में 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है. इस साल कुल 73.42% स्टूडेंट्स 10वीं में पास हुए हैं. इस बार भी लड़कियों ने बाजी मार ली है. छात्राओं का पास प्रतिशत 77.52% रहा है. स्टूडेंट्स mpresults.nic.in और mpbse.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

MPBSE MP Board 10th Result 2026: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) ने 10वीं का रिजल्ट 15 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे घोषित कर दिए हैं. स्टूडेंट्स अपनी मार्कशीट एमपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाकर देख सकते हैं. आइए जानते हैं क्या रहा इस साल 10वीं बोर्ड का पास प्रतिशत. 

एमपी बोर्ड 10वीं 2026 का पास प्रतिशत क्या रहा?

इस साल कुल 73.42% स्टूडेंट्स 10वीं में पास हुए हैं. इस साल पन्ना जिले की प्रतिभा सिंह सोलंकी ने 500 में से 499 मार्क्स हासिल कर पूरे मध्य प्रदेश में पहला स्थान (First Rank) पाया है. बेटियों ने इस बार फिर से बाजी मारी. पिछले कई सालों की तरह इस बार भी लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से कहीं बेहतर रहा है. 

  • छात्राओं का पास प्रतिशत: 77.52%
  • छात्रों का पास प्रतिशत: 69.31%

पिछले साल का पास प्रतिशत 

पिछले साल यानी 2025 में 10वीं का रिजल्ट 76.22% तक गया था. टॉपर्स में प्रज्ञा जायसवाल ने 100 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं.

साल (Year)10वीं का पास प्रतिशत (Pass Percentage)
202458.10%
202363.29%
202259.54%
पिछले 2-3 साल का पास प्रतिशत

MPBSE MP Board 10th Topper List 2026

रैंकविद्यार्थी का नामप्राप्तांक
1कु. प्रतिमा सिंह सोलंकी499/500
2कु. अक्षरा घोड़ेस्वर498/500
2अमय गुप्ता498/500
3योगेन्द्र सिंह परमार497/500
3कु. अनन्या वर्मा497/500
3शिवम बोपचे497/500
3अर्जुन सिंह राजपूत497/500
3अवनीश कुमार नाई497/500
3कु. हिमांशी धाकड़497/500
3कु. निकिता फरकासे497/500
4कु. श्रेया जैन, कु. सुहानी भदोरिया, अनमोल गोयल आदि496/500
5कु. श्रेया पांडे, आयुष द्विवेदी, नितिन जाट आदि495/500

MPBSE MP Board 10th Result 2026: रिजल्ट देखने के आसान तरीके

आजकल रिजल्ट चेक करना बहुत आसान हो गया है. स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट (MPBSE MP Board 10th Result 2026) मोबाइल या कंप्यूटर से घर बैठे देख सकते हैं. इसके SMS या DigiLocker जैसे प्लेटफॉर्म से भी रिजल्ट देखा जा सकता है. इससे समय की बचत होती है और भीड़-भाड़ से भी छुटकारा मिलता है. 

यह भी पढ़ें: MP बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से देखें अपना स्कोरकार्ड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >