MP Board 10th Toppers List 2026: एमपी बोर्ड 10वीं में पन्ना जिले की प्रतिभा को रैंक 1, देखें टॉपर्स लिस्ट

MP Board 10th Toppers List 2026: मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) की तरफ से 10वीं के रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की गई है. इस बार एमपी बोर्ड हाईस्कूल में पन्ना जिले की रहने वाली प्रतिभा सिंह सोलंकी ने टॉप किया है.

MP Board 10th Toppers List 2026: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) ने MP Board 10th Result 2026 जारी कर दिया है. रिजल्ट के साथ बोर्ड ने हाईस्कूल टॉपर्स लिस्ट भी घोषित की है. इस वर्ष पन्ना जिले की रहने वाली प्रतिभा सिंह सोलंकी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है. प्रतिभा को 500 में से 499 मार्क्स मिले हैं.

इस साल एमपी बोर्ड 10वीं में लड़कियों का रिजल्ट अच्छा रहा है. सरकारी स्कूलों का रिजल्ट प्राइवेट से 8 फीसदी अच्छा रहा है. 10वीं में शासकीय स्कूलों का रिजल्ट 76.80 फीसदी और प्राइवेट स्कूलों का रिजल्ट 68.64 फीसदी रहा है.

MP Board 10th Toppers: प्रतिभा सिंह सोलंकी को 500 में से 499 मार्क्स

प्रतिभा सिंह सोलंकी ने 500 में से 499 अंक प्राप्त कर एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा में टॉप किया है. वह पन्ना स्थित सरस्वति विद्या मंदिर की छात्रा हैं. उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन से परिवार, स्कूल और जिले में खुशी का माहौल है.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादन ने रिजल्ट की घोषणा की. उन्होंने बताया कि इस साल फिर से लड़कियों का प्रदर्शन शानदार रहा है. सीएम मोहन यादव ने टॉप करने वाली प्रतिभा सिंह को बधाई दी है.

MP Board 10th Result 2026 Check Here

MP Board 10th Toppers List

रैंकप्राप्तांकनामस्कूल / जिला
1499/500प्रतिमा सिंह सोलंकीसरस्वती ज्ञान मंदिर हाईस्कूल गुनौर, पन्ना
2498/500अक्षरा घोड़ेस्वरशा. उ.मा.वि., छटेरा, बालाघाट
2498/500अमय गुप्ताशा. उ.मा. उत्कृष्ट विद्यालय क्र.-1, सीधी
3497/500योगेन्द्र सिंह परमारशा. बालक उ.मा.वि., ब्यौहारी, शहडोल
3497/500अनन्या वर्मासरस्वती उ.मा.वि., सीधी
3497/500शिवम बोपचेशा. उ.मा.वि., परसवाड़ा घाट, बालाघाट
3497/500अर्जुन सिंह राजपूतसरस्वती ज्ञान मंदिर हाईस्कूल गुनौर, पन्ना
3497/500अवनीश कुमार नाईसरस्वती शिशु मंदिर हाईस्कूल नंदविहार, सिंगरौली
3497/500हिमांशी धाकड़ब्रिलिएंट कान्वेंट उ.मा.वि., बरखेड़ी मेन रोड, भोपाल
3497/500निकिता फरकासेशा. सांदीपनि बालक उ.मा.वि., सौंसर, छिन्दवाड़ा
4496/500श्रेया जैन सहित 12 विद्यार्थीजबलपुर, विदिशा, ग्वालियर, छतरपुर आदि
5495/500श्रेया पांडे, आयुष द्विवेदी, नितिन जाट सहित 16 विद्यार्थीरीवा, सीधी, गुना आदि

प्राइवेट स्कूलो से आगे निकले सरकारी स्कूल

एमपी बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में इस बार सरकारी स्कूलों ने निजी स्कूलों से बेहतर प्रदर्शन किया है. शासकीय स्कूलों का पास प्रतिशत 76.80% रहा, जबकि अशासकीय यानी प्राइवेट स्कूलों का रिजल्ट 68.64% दर्ज किया गया. यानी सरकारी स्कूलों का प्रदर्शन करीब 8 फीसदी ज्यादा बेहतर रहा.

MP Board पिछले साल के टॉपर्स की लिस्ट

रैंकनामशहरप्राप्तांक
1प्रज्ञा जायसवालसिंगरौली500
2आयुष द्विवेदीरीवा459
3शेज़ाह फातिमाजबलपुर458

यह भी पढ़ें: एमपी बोर्ड 12वीं तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट सीधे फोन पर पाएं, यहां करें रजिस्ट्रेशन 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >