MPBSE MP Board 12th Result 2026 OUT: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने एमपी बोर्ड 12वीं के रिजल्ट की घोषणा की है. MP Board की ऑफिशियल वेबसाइट- mpbse.mponline.gov.in और mpresults.nic.in पर मार्कशीट चेक करने का लिंक एक्टिव हो गया है. बता दें कि इस बार 7 लाख से ज्यादा छात्र इंटर की परीक्षा में शामिल हुए थे. सभी छात्रों का रिजल्ट एक साथ जारी किया गया है.
MPBSE MP Board 12th Result 2026 ऐसे करें चेक
- सबसे पहले एमपी बोर्ड की वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाएं.
- वेबसाइट के होम पेज पर MAIN EXAM RESULT 2026 पर क्लिक करें.
- इसके बाद Check Result के ऑप्शन पर जाएं.
- अगले पेज पर रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर दर्ज करना होगा.
- लॉगिन करते ही स्क्रीन पर रिजल्ट आ जाएगा.
- रिजल्ट चेक करने के बाद डाउनलोड करके रख लें.
MPBSE MP Board 12th Result 2026 Direct Link Check Here
मिलेगा दोबारा एग्जाम देना का मौका
एमपी बोर्ड ने हायर सेकेंडरी की दूसरी परीक्षा 7 मई से 25 मई तक और हाईस्कूल की दूसरी परीक्षा 7 मई से 19 मई तक कराने का निर्णय लिया है. दोनों में से जिस परीक्षा में बेहतर अंक आएंगे, वही अंतिम परिणाम में मान्य होंगे. मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद विद्यार्थियों को सिर्फ 7 दिनों के भीतर आवेदन करना होगा, जिसे MP Online के माध्यम से भरना होगा.
MP Board 10th Result 2026: जारी हो गया 10वीं का रिजल्ट
मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का भी रिजल्ट जारी हो गया है. कक्षा 12वीं के साथ साथ 10वीं का रिजल्ट भी जारी किया गया है. एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- mpbse.mponline.gov.in पर जाना होगा.
यह भी पढ़ें: एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, mpbse.mponline.gov.in पर करें चेक
