MP बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट कल होगा जारी, देखें पिछले 5 सालों का पास प्रतिशत

MP Board Result 2026: एमपी बोर्ड का रिजल्ट कल 15 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे घोषित होगा. रिजल्ट जारी होने से पहले जान लें पिछले 5 सालों का पास प्रतिशत कितना रहा है.

MP Board Result: एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कल यानी 15 अप्रैल 2026 को जारी होगा. यह समय स्टूडेंट्स के लिए बहुत अहम होता है. ऐसे में आइए पिछले कुछ साल के डेटा पर नजर डालते हैं और जानते हैं कि मध्य प्रदेश बोर्ड के छात्रों ने कैसा प्रदर्शन किया है. 

MP Board Result: एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का पिछले 5 साल का रिपोर्ट कार्ड

साल10वीं का पास प्रतिशत12वीं का पास प्रतिशत
202576.22%74.28%
202458.10%64.48%
202363.29%55.28%
202259.54%72.72%
2021100%100%

2021: साल 2021में कोरोना महामारी के चलते परीक्षाएं आयोजित नहीं की जा सकीं थी. बोर्ड ने इंटरनल असेसमेंट के आधार पर रिजल्ट तैयार किया और इतिहास में पहली बार 100% छात्र पास घोषित किए गए. न कोई फेल हुआ और न ही कोई सप्लीमेंट्री आई. 

2022: कोरोना के बाद जब दोबारा ऑफलाइन एग्जाम हुआ, तो उसका असर रिजल्ट पर साफ दिखा. 12वीं का प्रदर्शन काफी शानदार रहा (72.72%), लेकिन 10वीं के छात्र का पास प्रतिशत गिरकर 59.54% हो गया. 

2023:  2023 में 10वीं क्लास का रिजल्ट 63.29% तक गया, लेकिन 12वीं का रिजल्ट गिरकर 55.28% पर आ गया.  यह पिछले कुछ सालों का सबसे कम पास प्रतिशत था

  • 2024: 2024 में एक बार फिर 10वीं का रिजल्ट गिरकर 58.10% पर आ गया. हालांकि, 12वीं में सुधार हुआ और रिजल्ट 64.48% रहा. इस साल भी लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ते हुए मेरिट लिस्ट में अपनी जगह पक्की की थी. 
  • 2025: पिछले साल यानी 2025 का रिजल्ट बहुत ही अच्छा रहा. 10वीं का रिजल्ट 76.22% तक गया है.  वहीं 12वीं में भी सुधार हुआ और 74.48% छात्र सफल रहे. 

इन वेबसाइट पर चेक करें MP Board Result

  • mpbse.mponline.gov.in 
  • mpbse.nic.in
  • mpresults.nic.in 

ऐसे चेक करें एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट

  • सबसे पहले MP बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in या mpbse.mponline.gov.in पर जाएं. 
  • MP Board 10th/ 12th Result लिंक पर क्लिक करें. 
  • अपना रोल नंबर और एप्लिकेशन नंबर डालें. 
  • सबमिट बटन दबाएं. 
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा. 

यह भी पढ़ें: कल जारी होगा MP बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट, जानें कम नंबर आने पर क्या करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >